फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Speeding car overturned, youth dies, partner serious

तेज रफ्तार पलटी, युवक की मौत, साथी गंभीर

Mon, 11 Apr 2022 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Speeding car overturned, youth dies, partner serious
सुलतानपुर में हुई दुर्घटना में पलटी कार - फोटो : SAHARANPUR
चिलकाना (सहारनपुर)। तेज गति से चल रही कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सुलतानपुर के मोहल्ला कोठीवाला निवासी दिवेश सैनी (22) पुत्र रूपेश कुमार अपने मित्र मोहल्ला मजहर हसन निवासी अबू तलहा के साथ थाना भवन एक शादी में गए हुए थे। दोनों रविवार रात ढाई बजे वापस आ रहे थे। सुलतानपुर बाईपास रोड पर एक नर्सरी के समीप उनकी आई-20 कार किसी जानवर के सामने आने से अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। कार सड़क से करीब 20 फीट दूर जाकर गिरी। गंभीर रूप से घायल अबु तलहा ने दुर्घटना की सूचना अपने घर फोन से दी तो काफी देर बाद अबु तलहा के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। अबू तलहा को प्राथमिक चिकित्सा के बाद सहारनपुर एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। तलहा के बताने पर काफी देर बाद दिवेश को ड्राइवर की सीट से निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

भागवत कथा के समापन के लिए घर आया था दिवेश
दिवेश की कार दुर्घटना में मौत का समाचार मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। दिवेश दो भाइयों में सबसे बड़ा था। दिवेश ने एक साल पहले ही करनाल में एक रेस्टोरेंट शुरू किया था। दिवेश दो दिन पहले ही परिवार वालों द्वारा कराई जा रही भागवत कथा के समापन के लिए घर आया था तथा उसे सोमवार की सुबह वापस जाना था। दिवेश की मौत की सूचना मिलते ही उसके घर लोगों का तांता लग गया। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के दिवेश का अंतिम संस्कार कर दिया। राज्यमंत्री जसवंत सैनी के भाई छत्रपाल सैनी, नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी, चेयरमैन अकबर कुरैशी, पूर्व चेयरमैन जायर हुसैन चांद, अखिल भारतीय पंचायत संगठन के प्रदेश प्रभारी सत्यपाल यादव, भाजपा के सुनील सैनी, शादी राम सैनी, निर्दोष चौधरी आदि लोगों ने घर पहुंचकर सांत्वना दी।

दिवेश का फाईल फोटो।

दिवेश का फाईल फोटो।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed