फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Species of birds told in bird festival

बर्ड फेस्टिवल में बताईं परिंदों की प्रजातियां

Sun, 02 Feb 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Species of birds told in bird festival
बेहट के हथनीकुंड बैराज पर मनाए गए बर्ड फेस्टिवल में भाग लेते वनकर्मी एवं अध्यापक। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। वर्ल्ड वेटलैंड डे (बर्ड फेस्टिवल ) के उपलक्ष्य में रविवार को नेेताजी सुभाष चंद्र बोस उद्यान और कैलाशपुर स्थित वेटलैंड पर बर्ड वाचिंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें छात्र-छात्राओं को भ्रमण कराकर उन्हें विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों के बारे में अवगत कराया गया। इसके साथ ही पशु-पक्षियों के संरक्षण का संदेश दिया गया। छात्र-छात्राओं ने चित्रकला प्रतियोगिता में पक्षियों की अनूठी कृतियां बनाईं। उन्हें सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सामाजिक वानिकी प्रभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महर्षि दयानंद इंटर कालेज और आशा मॉडर्न स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शिरकत की। उन्हें विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही उनकी विशेषताओं के बारे में बताया गया। साथ ही कहा गया कि यदि पक्षियों को संरक्षित न किया गया तो प्रजातियां विलुप्त हो जाएंगी। वेटलैंड एरिया में पक्षियों की सुरक्षा के लिए जरूरी सावधानियां बरतने को भी कहा गया। देहरादून से आए पक्षी विशेषज्ञ सनी जोशी, नेहा नेगी सहित अन्य ने पक्षियों की पहचान कराई। इस दौरान छात्राओं को हाल ही में विकसित किया गया तितली पार्क भी दिखाया गया। कैलाशपुर वेटलैंड में युवाओं के साथ ही ग्रामीणों और अन्य पक्षी एवं पर्यावरण प्रेमियों को जलीय और अन्य पक्षियों के बारे में बताया गया। पक्षी विशेषज्ञों के साथ प्रभागीय निदेशक विजय सिंह, क्षेत्रीय वनाधिकारी अरुण कुमार, विक्रम यादव, प्रेम शंकर तिवारी, रामखिलाड़ी और स्टार पेपर मिल के आरएल मिश्रा भी मौजूद रहे। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन

इन प्रजातियों के पक्षियों के बारे में दी जानकारी
- बर्ड वाचिंग कार्यक्रम में पक्षियों की करीब 38 प्रजातियों के बारे में बताया गया और इनसे जुड़े 700 से अधिक पक्षियों के बारे में जानकारी दी गई। इनमें तोता, मैना से लेकर अन्य पक्षियों की प्रजातियां शामिल रहीं। प्रमुख प्रजातियों में कॉमन मैना, आरियंटल मैगपिक रोबिन, जंगल क्रो, इंडियन ग्रे हॉर्नबिल, टेलर बर्ड, सिकरा, ब्लैक काइट, स्पॉटेड आउलेट, कॉमन पिजन, ओरिएंटल टर्टल डोव, ब्लैक डोंगो, व्हाइट ब्रेस्टेड वाटर हेन, रैडी शेलडक, लिटिल इग्रेट आदि शामिल रहे।

फेस्टविल में भाग लेते स्कूली बच्चें।

फेस्टविल में भाग लेते स्कूली बच्चें।- फोटो : SAHARANPUR

रैली निकालकर लोगों से पक्षियों को बचाने की अपील करते स्कूली बच्चें।

रैली निकालकर लोगों से पक्षियों को बचाने की अपील करते स्कूली बच्चें।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed