फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Special trains will run between Vaishno Devi-Varanasi

Saharanpur News: वैष्णो देवी-वाराणसी के बीच चलेंगी विशेष ट्रेनें

Thu, 05 Sep 2024 03:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 05 Sep 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Special trains will run between Vaishno Devi-Varanasi
सहारनपुर। रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने वैष्णो देवी कटरा से वाराणसी के बीच एक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन का संचालन छह अक्तूबर से शुरू होकर 19 नवंबर तक होगा।
विज्ञापन


ट्रेन नंबर 04624 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-वाराणसी विशेष ट्रेन प्रत्येक रविवार को वैष्णो देवी कटरा से रात 11:45 बजे चलने के बाद जम्मूतवी, पठानकोट, जालंधर, अंबाला, सहारनपुर होते हुए अगले दिन वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में 04523 वाराणसी-श्री वैष्णो देवी कटरा विशेष ट्रेन आठ अक्तूबर से 19 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को वाराणसी से सुबह 5:30 बजे रवाना होगी, जो उसी दिन सहारनपुर पहुंचेगी। अगले दिन सुबह 11:25 बजे श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा पहुंचने का समय है। इसके अलावा 04518 चंडीगढ़-गोरखपुर एक्सप्रेस 24, 31 अक्तूबर, सात व 14 नवंबर को चंडीगढ़ से रात 11:15 बजे चलेगी। वापसी में 04517 गोरखपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 25 अक्तूबर, एक, आठ और 15 नवंबर को गोरखपुर से रात 10:05 बजे रवाना होगी। इन दो ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को राहत मिलेगी, साथ ही रेलवे के राजस्व में भी इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed