फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Special surveillance campaign to control Corona

कोरोना पर नियंत्रण को चलेगा विशेष सर्विलांस अभियान

Fri, 03 Jul 2020 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Special surveillance campaign to control Corona
कोरोना पर नियंत्रण को चलेगा विशेष सर्विलांस अभियान
विज्ञापन

सहारनपुर। प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए विशेष सर्विलांस अभियान चलाए जाने के आदेश शासन द्वारा दिए गए हैं। सहारनपुर में यह अभियान पांच जुलाई से 15 जुलाई तक चलेगा। शुक्रवार को डीएम अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।

अंतरविभागीय समन्वय समिति की इस बैठक में कृषि विभाग, पंचायत विभाग, महिला एवं बाल विकास, मनोरंजन विभाग, ग्राम विकास विभाग, सूचना विभाग और चिकित्सा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने बताया कि अभियान जनपद स्तर एवं ब्लॉक स्तर पर एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी की सहभागिता से चलाया जाएगा। अभियान के तहत जनता को कोरोना से बचने के उपाय बताए जाएंगे। इसके प्रचार और प्रसार की पूरी तैयारी कर ली गई है। आंगनबाड़ी, आशा और एएनएम घर-घर जाकर स्टीकर चस्पा करेंगी। डॉ. आनंद ने कहा कि अभियान में टीमें घर घर जाकर सर्वेक्षण करेंगी। गंभीर रोगों से ग्रसित व्यक्तियों पर विषेश ध्यान दिया जाएगा। डीएम ने कहा कि विशेष सर्विलांस अभियान में किसी भी स्तर की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कोविड को रोकने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएं। बैठक में डॉ. सुनील कुमार वर्मा, डॉ. धर्मवीर सिंह, शिवांका गौड़ आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed