फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Special Judge Cheated of 23.99 Lakh on Pretext of Hajj Pilgrimage Two Arrested

Saharanpur News: विशेष न्यायाधीश से हज यात्रा के नाम पर 23.99 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार

Fri, 01 May 2026 01:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 01 May 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Special Judge Cheated of 23.99 Lakh on Pretext of Hajj Pilgrimage Two Arrested
सहारनपुर। एससीएसटी कोर्ट के विशेष न्यायाधीश से हज यात्रा के नाम पर 23.99 लाख रुपये की साइबर ठगी कर ली। इस मामले में साइबर क्राइम पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जो लखनऊ के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

विशेष न्यायाधीश मोहम्मद अहमद खान ने तहरीर देकर बताया कि लखनऊ की अलफहाद टूरिज्म कंपनी के नाम पर आमिर रशीदी, ओसामा रशीदी, एजाज अहमद और फहद रशीदी ने हज यात्रा कराने का झांसा देकर 23.99 लाख रुपये ऑनलाइन लिए गए।
विज्ञापन

रकम लेने के बाद न तो यात्रा की कोई व्यवस्था की गई और न ही आरोपी सही जवाब दे रहे थे। जांच में यह भी सामने आया कि कंपनी के पास कोई वैध लाइसेंस नहीं था। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर क्राइम पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों के मोबाइल नंबर ट्रेस किए। इनमें से दो आरोपियों की लोकेशन सहारनपुर में मिली। इसके बाद साइबर क्राइम पुलिस ने दिल्ली रोड पर पंजाब नेशनल बैंक के सामने से हुसैनगंज निवासी ओसामा रशीदी और एजाज अहमद को गिरफ्तार कर लिया।
साइबर क्राइम पुलिस ने अन्य आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य जुटा जा रही है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी के साथ ठगी गई रकम की बरामदगी का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed