{"_id":"5f78a2dd8ebc3e9b874ed4aa","slug":"sparrows-protest-local-residents-to-waive-toll-saharanpur-news-mrt5042482115","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों का टोल माफ कराने को सपा ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों का टोल माफ कराने को सपा ने दिया धरना
विज्ञापन
स्थानीय लोगों को टोल माफ कराने को सपाईयों ने दिया धरना
छुटमलपुर। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के लश्करपुर उर्फ चमारीखेड़ा स्थित टोल प्लाजा पर क्षेत्रीय लोगों को टोल मुक्त करने की मांग को लेकर सपाईयों ने धरना दिया। उनका कहना था कि टोल के आसपास के गांवों के निवासियों से टोल वसूली न्याय संगत नहीं है। चेताया कि उनकी मांग नहीं मानी गई तो छह अक्तूबर से अनिश्चित कालीन धरना देंगे।
सपा के पूर्व एमएलसी उमर अली खान एवं देवबंद से पूर्व विधायक माविया अली के नेतृत्व में सपाई शनिवार सुबह 11 बजे टोल पहुंचे। जहां उन्होंने नारेबाजी कर धरना दिया। माविया ने कहा कि टोल प्लाजा के आस पास के गांवों के निवासियों को दिन में कई कई बार आना जाना होता है। ऐसे में इनसे वसूली न्याय संगत नहीं है। उमर अली खान ने कहा कि टोल का स्थानीय लोगों द्वारा विरोध करने पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है जिसे बरदाश्त नहीं किया जाएगा। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष फरहाद गाडा, जिला पंचायत सदस्य एवं सपा के बेहट विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रागिब अली, ब्लाक अध्यक्ष डॉ मनसूब अली आदि ने भी विचार रखे।
दो घंटे तक धरना प्रदर्शन जारी रखने के बाद टोल अधिकारियों ने मांगों पर विचार कर दो दिन में समाधान निकालने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। पूर्व एमएलसी उमर खान ने कहा कि यदि दो दिन में मांग पूरी नहीं की गई तो 6 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन धरना शुरु किया जाएगा। धरना प्रदर्शन में इस्लाम अल्वी, प्रधान फैजान मिर्जा, हाजी छोटा, विमल कुमार, अशरफ अल्वी, मो शहजाद, अमित गुर्जर, राव मुकर्रम, दानिश मलिक, हैदर मुखिया व रविंद्र सैनी आदि मौजूद रहे। उधर टोल प्लाजा मैनेजर नूतन सोलंकी ने कहा कि एनएचएआई की गाइडलाइंस के अनुसार ही टोल वसूला रहा।