फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sparking occurred in the OHE wires due to contact with the swivel of a Hydra machine.

Saharanpur News: हाइड्रा मशीन का कुंडा टच होने से ओएचई तारों में हुई स्पार्किंग

Thu, 28 May 2026 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 28 May 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Sparking occurred in the OHE wires due to contact with the swivel of a Hydra machine.
देवबंद। भायला रेलवे फाटक पर बुधवार को उस समय लोगों में अफरा-तफरी मच गई जब रेलवे ट्रैक के बीच में गर्डर डालने के लिए खड़ी हाइड्रा मशीन का कुंडा ओएचई तारों से टकरा गया और तारों में स्पार्किंग होने लगी। इसी दौरान हुए तेज धमाके के कारण हाइड्रा मशीन का एक टायर फट गया और लोग इधर-उधर भागने लगे।
विज्ञापन

भायला रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज के साथ ही अंडरपास का निर्माण कार्य चल रहा है। रेलवे ट्रैक के बीच में लोहे के गार्डर डालने के लिए हाइड्रा मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा है। बुधवार की शाम करीब साढ़े चार बजे हाइड्रा मशीन का कुंडा ओएचई तारों से टकरा गया जिससे तारों में स्पार्किंग होने लगी। देखते ही देखते तेज धमाके के साथ हाइड्रा मशीन का टायर फट गया। जिससे आसपास खड़े लोगों में अफरा-तफरी मच गई और वे इधर-उधर भागने लगे। बाद में रेलवे के इलेक्ट्रिक विभाग के कर्मचारियों ने ओएचई तारों पर प्लास्टिक का रस्सा डालकर हाइड्रा मशीन के तारों से टच हो रहे कुंडे को अलग किया। साथ ही मशीन को भी वहां से हटवा दिया गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो टायर फटने का धमाका काफी दूर तक सुना गया और लोग सहम गए। इसके चलते दिल्ली की तरफ से आ रही फ्रंटियर मेल एक्सप्रेस ट्रेन को करीब 15 मिनट के लिए देवबंद स्टेशन पर ही रोकना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि हाइड्रा मशीन का कुंडा ओएचई तारों से टच होने पर स्पार्किंग हुई है। उन्होंने बताया कि इंटरसिटी को मुजफ्फरनगर और फ्रंटियर मेल को देवबंद में कुछ देर के लिए रोकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed