{"_id":"68795025d4501537fd02a4c9","slug":"sp-workers-protest-against-indecency-with-mp-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-154252-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सांसद से अभद्रता पर सपाइयों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सांसद से अभद्रता पर सपाइयों का प्रदर्शन
Fri, 18 Jul 2025 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 18 Jul 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। कैराना लोकसभा सांसद इकरा हसन के साथ हुई अभद्रता को लेकर विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। बृहस्पतिवार को सपाइयों ने मंडलायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन कर एडीएम प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में अपर आयुक्त प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई की मांग की।
सपा जिलाध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद के नेतृत्व में कार्यकर्ता दिल्ली रोड स्थित मंडलायुक्त कार्यालय पर पहुंचे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि एक जुलाई को सांसद इकरा हसन पूर्व सूचना देने के बाद नगर पंचायत छुटमलपुर की अध्यक्षा शमा परवीन के साथ एडीएम प्रशासन कार्यालय पहुंची थीं, लेकिन निर्धारित समय पर भी अधिकारी न तो कार्यालय में उपस्थित हुए थे और न ही उन्होंने सांसद के फोन का जवाब दिया। प्रदेश सचिव मजाहिर हसन मुखिया, पूर्व मंत्री मांगेराम कश्यप, प्रदेश सचिव रूही अंजुम ने इस घटना को सांसद के विशेषाधिकारों का उल्लंघन बताया।
उन्होंने कहा कि यह न केवल सांसद का अपमान है, बल्कि लोकतांत्रिक मर्यादाओं का भी घोर उल्लंघन है। वरिष्ठ सपा नेता साजिद चौधरी एवं जिला पंचायत सदस्य ममता चौधरी ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र उचित कार्रवाई नहीं की गई तो पार्टी कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने के लिए विवश होंगे। इस मौके पर वीरेंद्र ठाकुर, परवेज मलिक, मोनिस रजा, चौधरी सलीम अख्तर, अब्दुल गफ्फूर, फरहाद आलम, इसरार, फैसल सलमानी, फहाद सलीम, जमाल साबरी, वासिल तोमर आदि रहे।