फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   SP-BJP works to fight society between Hindu-Muslim: Mishra

समाज को हिंदू-मुसलमान में लड़ाने का काम करती है सपा-भाजपा : मिश्रा

Thu, 09 Dec 2021 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
SP-BJP works to fight society between Hindu-Muslim: Mishra
सहारनपुर। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्य सभा सांसद सतीशचंद्र मिश्रा ने सपा और भाजपा को एक सिक्के के दो पहलू बताया। उन्होंने कहा कि दोनों ही दल समाज को हिंदू और मुसलमान में बांटकर राजनीति करते आए हैं। उन्होंने दोनों दलों से सचेत रहने की अपील जनता से की। वह बुधवार को पंचवटी गार्डन में आयोजित पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

सतीशचंद्र मिश्रा ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार सेेेे सभी सरकारी विभागों का निजीकरण कर उद्योगपतियों को बेच चुकी है। अब भाजपा सरकार की नजर किसानों की भूमि पर है। उद्यमी जमीन चाहते हैं। इसीलिए मोदी सरकार तीन काले कानून लेकर आई । कानून वापसी को उन्होंने भाजपा का चुनावी स्टंट बताया। आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हक की लड़ाई लड़ने वाले किसानों, शिक्षकों और युवाओं पर लाठी चलवाते हैं। एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में हर दो घंटे में किसी एक महिला के साथ दुष्कर्म होता है।
विज्ञापन

सरकार ने रसोई गैस के दाम दोगुने से अधिक कर दिए हैं। कार्यकर्ताओं से मंडल की सभी 16 सीटों पर जीताने की अपील की। राष्ट्रीय सम्मेलन को प्रवक्ता धर्मवीर सिंह चौधरी, पूर्व मंत्री नकुल दुबे, सांसद हाजी फजलुर्रहमान, एमएलसी सुरेश कश्यप, पूर्व विधायक महीपाल सिंह माजरा, नरेश गौतम आदि ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद ने और संचालन राजकुमार गौतम ने किया। एमएलसी महमूद अली, पूर्व विधायक रविंद्र मोल्हू, एस आलम, विनोद पंवार, वीरेंद्र कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
ब्राह्मणों-दलितों की हत्याएं और उत्पीड़न बढ़ा
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव ने आरोप लगाया कि जब से प्रदेश में योगी सरकार बनी है, तब से ब्राह्मणों की हत्याएं और उत्पीड़न बढ़ा है। अभी तक 500 से अधिक ब्राह्मणों की हत्याएं हो चुकी हैं। एनकाउंटर के नाम पर अब भी उत्पीड़न जारी है। 16 वर्षीय खुशी दुबे से लेकर चार और छह वर्ष के बच्चों को जेल में डालने का जिक्र किया।

-----
शब्बीरपुर के बहाने अनुसूचितों को साधा
भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी का उदय सहारनपुर से हुआ है। ऐसे में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव शब्बीरपुर के बहाने अनुसूचितों को एकजुट कर बसपा से जोड़ने का प्रयास करते दिखे। उन्होंने कहा कि शब्बीरपुर घटना के दौरान पीड़ितों से मिलने के लिए बहनजी हर बाधा को पार करके पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed