{"_id":"68bdcf3cf87eaede70079530","slug":"sonus-wife-and-her-lover-arrested-for-murder-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-158127-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सोनू की हत्यारोपी पत्नी और उसका प्रेमी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सोनू की हत्यारोपी पत्नी और उसका प्रेमी गिरफ्तार
विज्ञापन
गागलहेड़ी पुलिस द्वारा पकड़ी गई सोनू की पत्नी और उसका प्रेमी। श्रोत पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
गागलहेड़ी। गांव कोलकी कला ससुराल में गए कपूरी गोविंदपुर निवासी सोनू उर्फ सोनी की हत्या में आरोपी उसकी पत्नी बेबी व उसके प्रेमी शुभम को पुलिस ने कोलकी कला गांव से गिरफ्तार कर लिया।
सोनू उर्फ सोनी का शव शनिवार को अपनी ससुराल गांव कोलकी कला में फंदे पर लटका मिला था। मृतक के भाई ओमपाल ने सोनू की पत्नी बेबी, कोलकी कला के ही शुभम, मोधू व सोनिया पत्नी मोधू पर सोनू की हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसका आरोप था कि बेबी के किसी दूसरे से संबंध हैं, जिनका वह विरोध करता था। रविवार को पुलिस ने मृतक सोनू की पत्नी बेबी व उसके प्रेमी शुभम को कोलकी कला गांव से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में शुभम ने बताया कि वह पिछले सात माह से बेबी के संपर्क में था। उसकी ससुराल व मायके में भी जाता रहता था। इससे बेबी का पति सोनू नाराज रहता था। चार सितंबर को वह बेबी को लेकर उसकी ससुराल चला गया था और छह सितंबर को उसे लेकर मायके आ गया था। बेबी का पति सोनू भी मायके आ गया और उसे अपने साथ ले जाने की जिद करने लगा, लेकिन बेबी ने उसके साथ जाने के लिए राजी नहीं हुई। वह उसके साथ रहने की जिद पर अड़ी थी। रात में सोनू घर के आंगन में सो रहा था। सुबह उसका शव एक खंडरनुमा कमरे में रस्सी से फंदे पर लटका मिला था।