फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Son took Mahmud's life due to greed for property

संपत्ति के लालच में पुत्र ने ही ली थी महमूद की जान

Mon, 24 May 2021 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Son took Mahmud's life due to greed for property
सहारनपुर। गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव सुनहेटी खड़खड़ी के महमूद हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। तीन महीना पूर्व संपत्ति के लालच में पुत्र ने ही अपने चाचा और चचेरे भाई के साथ मिलकर पिता की हत्या की थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि 22 फरवरी की रात थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव सुनहेटी खड़खड़ी निवासी गुलबहार ने पुलिस को सूचना दी थी कि अज्ञात बदमाशों ने उसके पिता महमूद उर्फ मूदा की गोली मारकर हत्या कर दी। रिपोर्ट दर्ज कर खुलासे के लिए पुलिस टीमों को लगा दिया गया था।
विज्ञापन

पुलिस ने रविवार महमूद के बड़े पुत्र ईनाम, उसके के चाचा नसीर और चचेरे भाई फैजान को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया। आरोपियों ने बताया कि संपत्ति के लालच में महमूद की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्राइम पेट्रोल और फिल्में देखकर रची साजिश
सहारनपुर। इनाम ने पुलिस को बताया कि हत्या के बाद खुद व अपने चाचा व चचेरे भाई को बचाने के लिए उसने साजिश रची थी। इसके लिए उसने कई दिनों तक क्राइम पेट्रोल और कई फिल्में भी देखी थी। ताकि पता लग सके कि हत्या कर खुद को कैसे बचाया जा सके। इसी के बाद उसने वारदात को अंजाम दिया। इसी वजह से पुलिस को तीन माह तक उस पर शक नहीं हुआ था।
सफदरजंग में इलाज का बनवाया था पर्चा
सहारनपुर। एसपी सिटी ने बताया कि इनाम ने खुद को बचाने के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में वारदात से दो दिन पूर्व इलाज के लिए पर्चा बनवाया था और डाक्टरों को दिखाकर दवाई भी लिखवाई थी। वारदात करने से पहले ही वह घर से गायब हो गया था। ताकि खुद को दिल्ली में होना बता सके। इतना ही नहीं आरोपी ने मोबाइल फोन चोरी होना दर्शाया था और उसकी अंतिम लोकेशन नागल की दिखाई थी। वारदात के हत्या में शामिल उसका चाचा व भतीजा ही देवबंद उसे ट्रेन में दिल्ली बैठाने लिए गए थे।

पहले भी कर चुका था पिता की हत्या की कोशिश
सहारनपुर। आरोपी पहले भी अपने पिता की हत्या की कोशिश कर चुका था। इस बारे में परिजनों को भी जानकारी थी, जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को भी दी थी, लेकिन पुलिस को आरोपी के खिलाफ साक्ष्य नहीं मिल रहे थे और वारदात के बाद से वह गायब था। इस बीच वह जोधपुर और दिल्ली में रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed