{"_id":"5706b2db4f1c1b7725c8146c","slug":"son-speak-bharat-mata-ki-jai","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपूत ही बोलते हैं भारत माता की जय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपूत ही बोलते हैं भारत माता की जय
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Fri, 08 Apr 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
Shankaracharya Swami Rajrajeshwarasrm
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में विश्व हिंदू परिषद की महानगर इकाई की ओर से नव संवत्सर के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें अनंत विभूषित शारदा पीठाधीश्वर जगत गुरु शंकराचार्य स्वामी राज राजेश्वराश्रम का आगमन हुआ।
उन्होंने कहा कि अपने रीति रिवाज छोड़कर कोई भी समुदाय या देश तरक्की नहीं कर सकता है। नवीन नगर में आयोजित कार्यक्रम में शंकराचार्य स्वामी राज राजेश्वराश्रम ने कहा कि समस्त कुरीतियों का कारण भी धर्म से भटकना है।
हम अपने संस्कारों को भूलकर अनजाने में ही अनेक मुसीबतों को न्यौता दे बैठते हैं। उन्होंने कहा कि भारत माता की जय सिर्फ सपूत ही बोल सकता है। लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल और संत कमल किशोर ने कहा कि हिंदुओं की सब समस्याएं समाप्त हो जाएं, यदि हिंदू सही मायने में हिंदू बन जाएं।
विज्ञापन
घर में धार्मिक पुस्तक रखने से नहीं, अपितु उनके अनुसार आचरण करने से ही कल्याण संभव है। अध्यक्ष शिवकुमार गौड़ ने सभी का आभार जताया। संचालन महामंत्री रमेशचंद शर्मा ने किया। अध्यक्षता प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष जयपाल सैनी ने की। बजरंग दल संयोजक अभिषेक पंडित और उनकी टीम का सहयोग रहा।
कार्यक्रम में नगर विधायक राजीव गुंबर, कौशलेंद्र स्वामी, आचार्य कमल किशोर, विनय बलोधी, शैलेंद्र तिवारी, आचार्य गोपाल, अनिल कोदण्ड, धीरज भारद्वाज, आचार्य अरुण, अरविंद जैन, शिवसिंह नेगी, रविंद्र तोमर, जय नारायण शर्मा, रमेश पंजाबी, ब्रजमोहन लाल, राहुल, अरुण कुमार, शिवकुमार, प्रवीण कुमार शर्मा, पवन कुमार, मोनू, रश्मि गर्ग, मीनाक्षी, पूजा, प्रताप, सुशील, नवीन, मोहनलाल, सुधांशु, हरीशचंद्र आदि मौजूद रहे।