फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   son killed mother

वृद्धा की हत्या में बेटा ही हुआ गिफ्तार

Wed, 05 Aug 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
son killed mother
बेटे ने ही की थी मां की हत्या, गिरफ्तार
विज्ञापन

सहारनपुर। थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव घानाखंडी में जरीना की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा करते हुए पुलिस ने उसके बेटे इकबाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने रंजिश में दूसरे पक्ष के लोगों को फंसाने के लिए अपनी मां की जान ली।

एसपी देहात मुनेंद्र सिंह ने बताया कि 28 जुलाई को गांव में दो पक्षों में विवाद और मारपीट हुई थी। इकबाल के अनुसार इकराम पक्ष के बच्चे नौशाद को नशे की सिगरेट पिला रहे थे जिसको लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद इकराम सहित अन्य लोगों ने उनके घर पर आकर मारपीट की। इसमें उसके भाई अफजाल और रहमान घायल हो गए थे। उसकी मां जरीना लकवा ग्रस्त थी। घटना के समय वह चारपाई पर पड़ी थी। इसी समय ग्राम प्रधान मुमताज अहमद ने सलाह दी कि वह अपनी वृद्ध और बीमार मां को मार दे और दूसरे पक्ष को फंसा दे। इसके बाद उसने गांव के आरिफ का थ्री व्हीलर मंगवाया। वह भाई रिजवान की पत्नी शाइन, नौशाद मां जरीना को लेकर अस्पताल की ओर चले। रास्ते में महेश्वरी से आगे पहुंचकर थ्रीव्हीलर साइड में लगा दिया और यहां उन्होंने मां की गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में अस्पताल ले जाया गया। यहां जरीना को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने अनुसार इकबाल ने अपनी मां की हत्या दूसरे पक्ष को रंजिशन फंसाने के लिए की थी। क्योंकि इनके बीच 2008 से विवाद चला आ रहा था। देहात कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र कुमार ने बताया कि इस घटना में अन्य आरोपियों को पकड़ने के भी प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed