फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Somewhere in the lockdown, the roads were listened and somewhere the negligence was seen

लॉकडाउन में कहीं सड़के सूनी तो कहीं दिखी लापरवाही

Sat, 18 Jul 2020 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
Somewhere in the lockdown, the roads were listened and somewhere the negligence was seen
सहारनपुर में लॉकडाउन के दौरान रोडवेज बस अड़डे पर लखनाऊ की बस में बैठी एक सवारी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कोरोना संक्रमण को देखते हुए शनिवार को लागू किए गए लॉकडाउन के दौरान शहर में कई सड़कें सूनी नजर आईं तो कई जगहों पर लापरवाही भी दिखाई दी। घंटाघर, देहरादून चौक, कोर्ट रोड, दिल्ली रोड, अंबाला रोड पर सड़कों पर इक्का दुक्का वाहन ही नजर आए। लेकिन ढोली खाल, लुहानी सराय, मंडी समिति रोड, बासठ फुटा रोड, इंदिरा चौक से लेकर हॉट स्पॉट वाले क्षेत्रों में भी बच्चे क्रिकेट खेलते हुए और समूह में मौज मस्ती करते हुए नजर आए। मंडी समिति रोड पर तो लोगों को समझाने के लिए पुलिस टीमों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के चालान भी खूब काटे गए।
विज्ञापन

इस लॉकडाउन से ठीक पहले ही डीएम अखिलेश सिंह और एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने लगातार दो दिन तक बाजारों में भ्रमण किया था। इसमें दुकानदारों को अतिक्रमण न करने, भीड़ न करने की चेतावनी दी थी। इसके साथ ही अपील की थी कि शनिवार और रविवार को लॉकडाउन की अवधि में लापरवाही न की जाए। इसके बावजूद काफी लोग कोरोना संक्रमण से बचाव के प्रति बेपरवाह नजर आए।
विज्ञापन

रोडवेज अड्डे पर बसें थीं, मगर यात्री नहीं
- लॉकडाउन के दौरान रोडवेज अड्डों पर बसें तो खड़ी थीं। मगर इनमें जाने वाले यात्री नजर नहीं आए। जो इक्का दुक्का बसें चली भी, उनमें मुश्किल से ही यात्री मिले। इसके चलते बसों के चालक और परिचालक मायूस रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोल पंप भी रहे सूने
- एक दिन पहले तक पेट्रोल पंपों पर जहां मारामारी का आलम रहा। वहीं, शनिवार को लॉकडाउन में अधिकतर पंप सूने नजर आए।
लॉकडाउन में ली ट्रैफिक लाइट की सुध
-- लॉकडाउन के दौरान जहां नगर निगम की टीमें सैनिटाइजेशन अभियान में लगी थीं, वहीं शहर की ट्रैफिक लाइट को भी दुरुस्त किया जा रहा था।

सहारनपुर में लॉकडाउन के दौरान रोडवेज बस अड़डे पर सवारियो का इंतजार करते बस चालक

सहारनपुर में लॉकडाउन के दौरान रोडवेज बस अड़डे पर सवारियो का इंतजार करते बस चालक- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में लॉकडाउन के दौरान अंबाला रोड़ पर खुले रहे पेट्रोल पंप

सहारनपुर में लॉकडाउन के दौरान अंबाला रोड़ पर खुले रहे पेट्रोल पंप- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में लॉकडाउन के दौरान नेहरू मार्केट और प्रताप नगर में पसरा सन्नाटा

सहारनपुर में लॉकडाउन के दौरान नेहरू मार्केट और प्रताप नगर में पसरा सन्नाटा- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में लॉकडाउन के दौरान पुल बंजारान पर खेलते युवा

सहारनपुर में लॉकडाउन के दौरान पुल बंजारान पर खेलते युवा- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में लॉकडाउन के दौरान बूंदाबांदी को देख घूमने निकाले वाहन चालक

सहारनपुर में लॉकडाउन के दौरान बूंदाबांदी को देख घूमने निकाले वाहन चालक- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed