फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Solve previous question papers with time management

Saharanpur News: पूर्व के प्रश्न पत्रों को समय प्रबंधन के साथ करें हल

Sat, 07 Feb 2026 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Solve previous question papers with time management
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सहारनपुर। यूपी बोर्ड में 12वीं के विद्यार्थी भौतिक विज्ञान के पूर्व के प्रश्न पत्रों को हल करें। पूरे वर्ष जो टॉपिक अच्छे से तैयार किए हैं, उनका रिविजन नियमित करने से अच्छे अंक प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। परीक्षा के समय मुख्य टॉपिक पर विशेष ध्यान दें।

भौतिक विज्ञान का पाठ्यक्रम जरूर देख लें। पाठ्यक्रम में प्रत्येक इकाई से निर्धारित अंकों को ध्यान में रखते हुए तैयारी करें। समय प्रबंधन के साथ पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों को हल करने से अच्छे अंक प्राप्त हो सकते हैं। भौतिक विज्ञान का प्रश्नपत्र पांच खंडों में विभक्त होता है। जो खंड अच्छे से आता है, सबसे पहले उसे हल करें। बहुविकल्पीय प्रश्नों में सही विकल्प को उत्तर पुस्तिका में पूरा लिखना चाहिए। एक प्रश्न हल होने के बाद तीन लाइन छोड़कर अगला बहुविक्लपीय उत्तर दें। अति लघु प्रश्नों के उत्तर में विस्तृत व्याख्या न लिखकर जो प्रश्न में पूछा गया है। उसका सटीक उत्तर कम से कम शब्दों में दें। विस्तृत उत्तरीय प्रश्नों में महत्वपूर्ण लाइनों के नीचे काले पेन से लाइन लगाएं। आंकिक प्रश्नों को हल करने से पूर्व प्रश्नों को अच्छे से पढ़े। जिन भौतिक राशियों के मान दिए गए हैं, उन्हें मात्रक सहित लिखने से अच्छे अंक मिलते हैं। साथ ही जिस सूत्र का प्रयोग कर प्रश्न हल किया है। उसे जरूर लिखे। उत्तर में प्राप्त परिणाम मे भौतिक राशि का मात्रक लिखने से अच्छे अंक मिलते हैं। समय को ध्यान में रखते हुए प्रश्न को हल करें। प्रश्न पत्र पर अनुक्रमांक और नाम के अतिरिक्त कुछ भी नहीं लिखना चाहिए। प्रश्न पत्र में 15 मिनट का समय प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए दिया गया है, इसलिए प्रश्नों को ध्यान पूर्वक धैर्य से पढ़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed