फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Society should become followers of Baba Saheb and not fake Babas: Chandrashekhar

फर्जी बाबाओं का नहीं बाबा साहब का अनुयाई बने समाज : चंद्रशेखर

Sun, 07 Jul 2024 04:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 07 Jul 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
Society should become followers of Baba Saheb and not fake Babas: Chandrashekhar
रामपुर मनिहारान के गांव जगरौली में स्वागत को उमड़े स मर्थकों के बीच सांसद चंद्रशेखर आजाद। संवाद
सहारनपुर। नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि समाज फर्जी बाबाओं की बजाय बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर का अनुयाई बने तो ही उनका जीवन संवर सकता है। वह बौद्ध विहार आंबेडकरपुरम में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन

चंद्रशेखर शाम करीब छह बजे बौद्ध विहार पहुंचे। हाथरस की घटना के संबंध में पूछे गए सवाल पर उन्होंने घटना के लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि इस तरह के फर्जी बाबा समाज को चमत्कार का झांसा देकर गुमराह करते हैं। ऐसे लोगों के पीछे चलने से किसी का भला नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि फर्जी बाबाओं के पीछे चलने का असल कारण अंधविश्वास है। अंंधविश्वास वहां अधिक होता है, जहां शिक्षा की कमी है। समाज को चाहिए कि अपने बच्चों को स्कूल भेजे। साथ ही समाज के उत्थान के लिए अधिक से अधिक संख्या में आजाद समाज पार्टी से जुड़े। साथ ही सभी फर्जी बाबाओं पर कार्रवाई करने की मांग सरकार से की।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार देश को धार्मिक आडंबरों और अंधविश्वास की ओर ले जा रही है, जबकि संवैधानिक रूप से भारत एक धर्म निरपेक्ष राष्ट्र है। सांसद बनने के बाद सामाजिक मिशन को कितना बल मिलेगा? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह सांसद बनने के बावजूद गरीबों और मजलूमों के लिए सड़कों पर उतरना नहीं छोड़ेंगे। कहा कि आगामी दिनों में गरीबों, बेरोजागारों, किसानों, आंगनबाड़ियों, शिक्षा मित्रों, लोक सेवकों सभी की लड़ाई संवैधानिक तरीके से लड़ी जाएगी और संसद के माध्यम से सरकार के कानों तक आम जनता की आवाज पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
महापुरुषों की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण
चंद्रशेखर सांसद बनने के बाद पहली बार शनिवार को सहारनपुर पहुंचे। उन्होंने जिले भर में अनेक महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वह दिल्ली रोड स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उनके काफिले में 30 से अधिक गाड़ियां और सैकड़ों कार्यकर्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed