फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Society and government should support with courage

हौसले के साथ चाहिए समाज और सरकार का सहारा

Thu, 09 Jan 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Society and government should support with courage
शिवानी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। एसिड अटैक की शिकार बेटियों पर क्या गुजरती है। यह उनसे बेहतर कोई नहीं जान सकता। बाहर कैसे निकलेंगी। अब कैसे पढ़ेंगी। शादी कैसे होगी। कौन साथ देेगा और भी न जाने कितने सवाल उनके जेहन में कौंधते रहते हैं। इसके बावजूद उनमें हौसले की कमी नहीं है । हालांकि उनका कहना है कि जिंदगी में आगे बढ़ने और कामयाब होने के लिए सिर्फ हौसला काफी नहीं है, इसके लिए समाज और सरकार से भी पूरे सहयोग की जरूरत है।
विज्ञापन

एसिड अटैक पर बनी फिल्म ‘छपाक’ का जिक्र आते ही जिले में एसिड अटैक पीड़िताओं का दर्द भी छलक आया। इन पर किए गए हमलों को बेशक काफी समय बीत चुका हो। मगर इन हमलों ने उन्हें शारीरिक ही नहीं मानसिक तौर पर भी काफी झुलसाया है। अब वे खुद और परिजनों के हौसले के सहारे ही फिर से जिंदगी जीने और कामयाब होने के प्रयास में जुटी हैं। बृहस्पतिवार को अमर उजाला ने पीड़िताओं और उनके परिजनों से बातचीत की तो उनका दर्द, उनका हौसला और आगे बढ़ने की उनकी बेताबी से लेकर कई अन्य जज्बात उभरकर सामने आए।
विज्ञापन

सरकार और समाज को भी बदलना होगा
- देवबंद क्षेत्र के गांव बास्तम निवासी शिवानी कहती हैं कि वर्ष 2016 में उस पर एसिड अटैक हुआ था। कहने को काफी समय बीत चुका है। मगर उनकी आंखों में वह मंजर हमेशा याद रहता है। किसी लड़की के लिए चेहरे से लेकर शरीर के ज्यादातर हिस्से का जलना क्या होता है, इसके बारे में या तो वो जानती है या फिर उसका परिवार। काफी जद्दोजहद के बाद खुद को संभाला है। अफसोस इस बात का है कि पापा अब साथ नहीं हैं। मां है मगर वह चाहकर भी उसके सपने पूरे नहीं कर सकी क्योंकि घर की हालत ठीक नहीं है। वह वकील या प्रतिष्ठित जॉब कर नाम चमकाना चाहती है। सरकार या समाज से मदद मिलती तो शायद आगे बढ़ जाती। दीपिका की मूवी हो सकता है ऐसे में उन जैसों को नया हौसला दे पाए। मेरा एक अनुरोध समाज और सरकार से है कि एसिड जैसे खतरनाक पदार्थ पर पाबंदी में सख्ती से आगे आएं और सहयोग करें। तभी ऐसे हमले रुकेंगे। ऐसा कृत्य करने वालों को जल्द और कड़ी सजा भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंखों में अब तक दिक्कत है, हौसला नहीं छोड़ा
- शहर के रायवाला क्षेत्र में रहने वाली एसिड अटैक पीड़िता नबीहा इस समय एक स्कूल में कक्षा 11 में पढ़ रही है। उसके पिता मोबिन एक प्राइवेट जॉब कर रहे हैं। मां नाजिमा उसका पूरा ध्यान रखती है। कुछ माह पहले ही बाइक सवार युवकों ने स्कूल से लौटते समय एसिड से हमला किया तो उसकी आंखों को काफी नुकसान पहुंचा। नबीहा और उसके अब्बू बताते हैं कि आंखों में अब भी दिक्कत हैं। मगर हौसला नहीं खोया है। नबीहा का कहना है कि 12वीं करने के बाद ही वह आगे का करियर तय करेगी। उसका कहना है कि ऐसे हमलावरों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। छपाक मूवी के बारे में सुना है। इससे उसकी जैसी अन्य बेटियों को हौसला मिलेगा।

पुराने जख्मों को भूल आगे बढ़ेंगे
- नागल क्षेत्र में एसिड अटैक का शिकार हो चुकी एक बेटी और उसके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की तो परिवार के सदस्यों ने इतना ही कहा कि पुरानी बातों का अब जिक्र क्या करना और क्या मलाल करना। इस बेटी की मां शहनवाज ने इतना ही कहा कि पुराने जख्मों को भूलकर आगे बढ़ेंगे। हां, इतना जरूर है कि ऐसी पीड़िताओं को आगे बढ़ने के लिए सभी को सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed