{"_id":"64c92dad97ad1ba3f301d1b4","slug":"snake-climbed-on-the-transformer-the-light-was-buzzing-all-night-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-7043-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: ट्रांसफार्मर पर चढ़ा सांप, रात भर गुल रही बत्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: ट्रांसफार्मर पर चढ़ा सांप, रात भर गुल रही बत्ती
विज्ञापन
अंबेहटा के मोहल्ला कोटला में मरा पड़ा सांप। श्रोत-बिजली विभाग
फोटो समाचार
अंबेहटा। कस्बे के मोहल्ला कोटला स्थित ट्रांसफार्मर पर सांप के चढ़ने से पूरे कस्बे की बत्ती गुल हो गई। वहीं सांप की भी करंट से मर गया।
सोमवार देर रात ऊर्जा निगम के कर्मचारियों को सूचना मिली कि मोहल्ला कोटला स्थित ट्रांसफार्मर में आग लग गई। मौके पर पहुंचे ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने देखा कि 11 हजार वोल्ट क्षमता की लाइन में फाल्ट आ गया और मौके पर एक सांप भी मरा पड़ा है। इसके कारण एचटी लाइन का तार टूट गया, जिससे पूरे कस्बे की विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। माना जा रहा है कि सांप के ट्रांसफार्मर पर चढ़ने से फाल्ट हुआ। मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद एचटी लाइन का तार जोड़ा। इसके बाद आपूर्ति सुचारु हो गई, लेकिन मोहल्ला कोटला की बिजली गुल रही। सुबह होने पर मोहल्ला कोटला की बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकी।