फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Smuggler caught with a car full of alcohol

शराब से भरी कार के साथ तस्कर पकड़ा

Sun, 26 Jan 2020 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Smuggler caught with a car full of alcohol
शराब से भरी कार के साथ तस्कर पकड़ा
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। थाना मिर्जापुर पुलिस ने हथनी कुंड बैराज चौकी के सामने चेकिंग के दौरान कार सवार एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। उसकी कार की डिग्गी से 12 पेटी हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब की बरामद हुई है, जो हरियाणा से यूपी में लाई जा रही थी।

थाना मिर्जापुर प्रभारी विदेश पाल गिरि ने बताया उप निरीक्षक सुशील कुमार द्वारा हथनी कुंड बैराज पुलिस चौकी पर हरियाणा की तरफ से आ रहे वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने बैराज पुल से होते हुए यूपी में पहुंची कार को रोककर उसकी तलाशी ली, तो कार की डिग्गी में 12 पेटी हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब लदी मिली। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक रजत पुत्र राजकुमार निवासी गांव चुटनी जाटान थाना शाहबाद जनपद कुरुक्षेत्र (हरियाणा) को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए तस्कर के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसका चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed