{"_id":"60f715a48ebc3e8342331940","slug":"smuggler-arrested-with-more-than-one-kg-smack-saharanpur-news-mrt548292057","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक किलो से अधिक स्मैक सहित तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक किलो से अधिक स्मैक सहित तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानौता (सहारनपुर)। क्षेत्र के ग्राम टिकरौल स्थित भट्ठे के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने ट्रैक्टर सवार स्मैक तस्कर को दबोच लिया। उसके पास से एक किलोग्राम से अधिक स्मैक बरामद की है। पुलिस का दावा है कि बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब डेढ़ करोड़ है। आरोपी का एक साथी मौके से फरार हो गया है।
मंगलवार को नानौता थाने में पत्रकार वार्ता के दौरान एसपी देहात अतुल शर्मा और सीओ गंगोह मोहम्मद रिजवान ने बताया सोमवार को शाम के समय करीब साढ़े सात बजे थानाध्यक्ष पुलिसकर्मियों के साथ टिकरौल गांव के ईंट भट्ठे के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर गंगोह की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर पर सवार दो स्मैक तस्करों को रोकने का इशारा किया। एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपी उस्मान निवासी बाढ़ी माजरा कोतवाली गंगोह का है। उसके पास से 1.102 किलोग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने बिना नंबर के ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर दोनों स्मैक तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर को जेल भेजा। सीओ ने बताया कि फरार आरोपी भी बाढ़ी माजरा गांव का ही रहने वाला है। उसको गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही हैं।
मोटा मुनाफा के चक्कर में स्मैक की करते हैं तस्करी
गिरफ्तार आरोपी उस्मान और उसके साथी पर गंगोह और नानौता में मुकदमे दर्ज हैं। थानाध्यक्ष ने बताया पुलिस पूछताछ के दौरान उस्मान ने बताया कि कम लागत लगाकर मोटा मुनाफा कमाने के चक्कर में स्मैक की तस्करी करते हैं।