फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Smart road will be built under CM Grid with Rs 34 crore

Saharanpur News: सीएम ग्रिड के तहत 34 करोड़ रुपये से बनेगी स्मार्ट रोड

Sat, 25 May 2024 03:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Smart road will be built under CM Grid with Rs 34 crore
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना की तर्ज पर सीएम ग्रिड के तहत महानगर में 34 करोड़ रुपये की लागत से स्मार्ट रोड बनाई जाएगी। यह रोड कलक्ट्रेट तिराहे से हकीकतनगर तिराहे और सदर कोतवाली के सामने को होते हुए दीवानी कचहरी तिराहे तक बनेगी। इसे लेकर शुक्रवार को स्मार्ट सिटी योजना में शामिल विभागों के अधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें यूरिडा के सीईओ एके जैन भी थे।
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी सहारनपुर के अधिशासी अभियंता अमरेंद्र गौतम ने बताया कि सीएम ग्रिड के तहत कलक्ट्रेट तिराहे से हकीकतनगर तिराहा आईएमए भवन व थाना सदर होते हुए दीवानी तिराहे तक एक स्मार्ट रोड का निर्माण किया जाना है। यह सड़क स्मार्ट रोड की तर्ज पर ही बनेगी। इसमें फुटपाथ, अंडर केबलिंग आदि रहेगी। यूरिडा सीईओ एके जैन ने सभी विभागों के बीच समन्वय बनाने पर जोर देते हुए कहा कि सभी विभाग अपने-अपने विभाग के कार्य समझ लें। जिससे सड़क बनने के बाद उसे दोबारा न खोदना पड़े। उन्होंने कहा कि जल निगम सीवर व पाइप लाइन विद्युत विभाग विद्युत लाइन, इंडियन ऑयल गैस पाइप लाइन आदि सभी अपने अपने कार्य सड़क निर्माण से पूर्व पूरे कर लें। अपर नगरायुक्त राजेश यादव ने बताया कि उक्त सड़क निर्माण पर करीब 34 करोड़ का व्यय होने का अनुमान है। आचार संहिता समाप्त होने के बाद सड़क निर्माण का टेंडर आदि प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य अभियंता निर्माण बीके सिंह, अधिशासी अभियंता आलोक श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता जलकल वीबी सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत अवधेश सिंह, जल निगम के अधिशासी अभियंता रुचिन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed