फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Smart prepaid electricity meters will soon be installed in homes

घरों में जल्द लगेंगे स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर

Thu, 08 Sep 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Smart prepaid electricity meters will soon be installed in homes
घरों में जल्द लगेंगे स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर
विज्ञापन

सहारनपुर। विद्युत निगम की प्रीपेड स्मार्ट मीटर योजना के तहत जिले में प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। महानगर के जिन घरों में स्मार्ट मीटर लगे हुए हैं, उन मीटरों को प्रीपेड मीटर में परिवर्तित किया जाएगा। इस व्यवस्था से बिजली बिल जमा करने के लिए लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा। साथ ही बिजली चोरी पर भी अंकुश लगेगा।
महानगर के डिवीजन प्रथम में 72,502 और डिवीजन द्वितीय में 69964 उपभोक्ता हैं। कुल 1,42,466 उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाने हैं। इनमें से 49,547 उपभोक्ताओं के यहां पहले से ही स्मार्ट मीटर लगे हुए हैं। इन्हें प्रीपेड में परिवर्तित किया जाएगा। करीब 150 उपभोक्ता ऐसे हैं, जिनका यहां स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगे हुए हैं। खास बात यह है कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का काम बीच में कुछ तकनीकी कमियों के कारणों से रुका हुआ है। लेकिन, अब उम्मीद है कि जल्द ही नए प्रीपेड मीटर लगाने का काम शुरू होगा। पुराने मीटरों को बदला जाएगा।
विज्ञापन

--
- ऑनलाइन कर सकेंगे रिचार्ज
नई व्यवस्था से कई-कई महीने तक बिजली बिल का भुगतान नहीं करने की परंपरा खत्म होगी। क्योंकि, उपभोक्ता को बिजली का उपभोग करने के लिए पहले प्रीपेड मीटर को रिचार्ज करना पड़ेगा। प्रीपेड मीटर की रिचार्ज राशि विभाग की ओर से तय होगी। उपभोक्ता अपनी सहूलियत के हिसाब से रिचार्ज कर सकेंगे। घर बैइे मोबाइल के जरिए विभाग की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रिचार्ज किया जा सकेगा। रिचार्ज खत्म होते ही बिजली आपूर्ति बंद हो जाएगी। दोबारा रिचार्ज करते ही अपने आप बिजली आपूर्ति चालू होगी। रिचार्ज खत्म होने से पहले उपभोक्ता को प्रीपेड मीटर से तेज ध्वनि में संकेत मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
- वर्जन
घरों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने की योजना है। जिन घरों में अभी तक स्मार्ट मीटर लगे हुए हैं, उन्हें प्रीपेड में परिवर्तित किया जाएगा। पुराने मीटर उतारे जाएंगे। इससे उपभोक्ताओं को खासी सहूलियत होगी। घर बैठे उपभोक्ता बिल जमा कर सकेंगे।
- संजीव कुमार, अधीक्षण अभियंता, विद्युत निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed