{"_id":"5f6b840d8ebc3e8bae38ae44","slug":"smart-city-saharanpur-news-mrt502759225","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा निस्तारण को लगेगा प्लांट, आठ करोड़ से बदलेगी कंपनी बाग की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ा निस्तारण को लगेगा प्लांट, आठ करोड़ से बदलेगी कंपनी बाग की सूरत
विज्ञापन

सहारनपुर। शहर की सबसे बड़ी समस्याओं में से कचरा प्रबंधन के लिए बेहट रोड पर प्लांट लगेगा। कंपनी बाग के सुंदरीकरण पर भी आठ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह जानकारी नगर निगम अधिकारियों ने बुधवार को आयोजित स्मार्ट सिटी एडवाइजरी बोर्ड की बैठक दी। सांसद, विधायक और अन्य गणमान्य लोगों ने भी सुुझाव दिए।
महापौर संजीव वालिया ने कहा कि शहर के विकास के लिए सभी दलों को राजनीति से ऊपर उठकर साथ आना होगा। 2022 तक शहर नए रूप में नजर आएगा, जिसके बाद लोग खुद को सहारनपुर का वासी बताने में गर्व महसूस करेंगे। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि सहारनपुर को स्मार्ट बनाने की दिशा में काम शुरू हो चुका है। जल्द ही शहर के तीन बड़े पुलों चतरा पुल, दालमंडी व पुल जोगियान का चौड़ीकरण होगा। शहर के चौराहों-तिराहों का सुंदरीकरण होगा। कंपनी बाग के सुंदरीकरण के लिए आठ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। प्रमुख मार्गों पर प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे। कूड़ा निस्तारण के लिए रिसाइक्लिंग प्लांट लगाया जाएगा।
सिंचाई विभाग के एसडीओ विकास त्यागी ने पांवधोई नदी पर कराए गए कार्यों की जानकारी दी। स्मार्ट सिटी सहारनपुर के नोडल अधिकारी बीके सिंह ने सीवर व्यवस्था पर विस्तार से जानकारी दी। स्मार्ट सिटी के निदेशक सुशील पुंडीर ने परियोजनाओं से संबधित अनेक जानकारियां दी। बैठक में कुलभूषण जैन, जयनाथ शर्मा, डॉ. पीके शर्मा, राजीव अग्रवाल, अशोक गुप्ता, अमीर खान, मनमीत बजाज, मुख्य वित्त अधिकारी राजीव कुशवाह, सीएस पूजा वर्मा, रजनीश धीमान, मीडिया प्रभारी डॉ. वीरेंद्र आजम मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्रोजेक्टर से दिखाया विकास का खाका
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट पर काम कर रही कंपनी पीएमसी के संजय वर्मा व मनीष ने ई-लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लास, स्मार्ट सिटी में प्रस्तावित घंटाघर और उसके चारों ओर के मार्गों, मॉडल रोड, नए बस स्टैंड और विभिन्न स्थानों पर मल्टीपल मॉल व पार्किंग आदि का खाका प्रोजेक्टर के माध्यम से सामने रखा।
जनप्रतिनिधियों के सुझाव
सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने सड़कों पर रखे ट्रांसफार्मरों को हटवाकर उचित स्थान पर रखवाने, पूरे शहर में सीवरलाइन बिछवाने, धोबीवाला तालाब की जल निकासी कराने, सड़कों पर फैले तारों के जाल और खंभों को व्यवस्थित कराने, पांवधोई के सुंदरीकरण और उसे दूषित होने से बचाने पर जोर दिया। विधायक मसूद अख्तर ने योजना में नए शहर के साथ पुराने शहर पर भी ध्यान देने का सुझाव रखा। रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम का सुझाव था कि जो गांव सहारनपुर नगर निगम में जोडे़ गए हैं, उन पर भी ध्यान दिया जाए। पूर्व विधायक राजीव गुुंबर ने कहा कि जो भी सड़कें बनाई जाएं, वे कॉलोनियों और दुकानों को ध्यान में रखकर बनाई जाएं। त्रिलोकचंद गुप्ता ने स्मार्ट में आने वाली सिटी बसों को स्टेशन से राजकीय विश्वविद्यालय तक चलवाने का सुझाव दिया।