{"_id":"40421679cf10b8790dc223fda1157568","slug":"smart-city-s-big-chance-we-will-list-includes-aminagar-sarai-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी के बड़े दावेदार हैं हम, सूची में होंगे शामिल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी के बड़े दावेदार हैं हम, सूची में होंगे शामिल
Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो/सहारनपुर/ अमर उजाला
ब्यूरो/सहारनपुर/ अमर उजाला
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार की स्मार्ट सिटी योजना में पहले चरण में देश के 20 शहरों को जगह मिलेगी। पहली सूची के लिए सहारनपुर की दावेदारी मजबूत है। ऐसे में 26 जनवरी तक जारी होने वाले पहले 20 शहरों में सहारनपुर को भी जगह मिल सकती है। पहली सूची में केंद्र सरकार का फोकस साफ और ज्यादा सक्षम शहरों को स्मार्ट सिटी परियोजना में शामिल करने पर है।
अधिकारियों का मानना है कि ऐसे महत्वाकांक्षी और तकनीक से जुड़े शहर कम समय में स्मार्ट बनाए जा सकते हैं। ट्रैफिक पैटर्न, हवा-पानी की गुणवत्ता, शोर, रेडिएशन स्तर, कचरा प्रबंधन, सुरक्षा और शहर के संचालन के लिए जरूरी सेंसर्स किसी भी शहर के स्मार्ट होने की पहली शर्त है।
ऐसे में पहली सूची में जगह बनाने के बाद भी इस राह में बहुत चुनौतियां होंगी। कारण, शहर का विकास जन सहभागिता पर आधारित है, ऐसे में पब्लिक ओपनियन के आधार पर काम कराने के लिए अफसरों को भारी मशक्कत करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
दरअसल, प्राइवेट कंसलटेंट के सर्वे रिपोर्ट और जनता की राय के आधार पर शहरी विकास मंत्रालय 26 जनवरी तक देश के पहले 20 स्मार्ट शहरों की सूची जारी कर सकता है। हालांकि अच्छी कार्ययोजना और विकास की प्रबल संभावनाओं के आधार पर सहारनपुर नगर निगम मजबूत दावेदारी कर चुका है।
यह माना जा रहा है कि यूपी के शहरों में सहारनपुर की संभावना काफी ज्यादा है। ऐसे में नगर निगम की तैयारी चुनौतीपूर्ण रहेगी। वर्तमान में भले ही सहारनपुर का शहरी विकास ढांचा ऊपरी तौर पर लोगों को लुभा रहा हो, लेकिन इस तस्वीर को सुधारने के लिए एड़ी चोटी का जोर पड़ेगा। फिलहाल नगर निगम को फौरी तौर पर रोजगार, आवास और विस्थापन सहित अन्य चुनौतियां सामने होंगी।