फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Smart City municipal cooperation Solicited

स्मार्ट सिटी के लिए नगर निगम ने मांगा सहयोग

Sun, 29 May 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 29 May 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Smart City municipal cooperation Solicited
Smart City entrepreneurs present at the meeting. - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में मिशन स्मार्ट सिटी जन सहभागिता अभियान के तहत शनिवार को नगर निगम में बैठक हुई। इसमें अनेक सरकारी विभागों तथा गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


नगरायुक्त ने शहर को स्मार्ट बनाने के लिए सभी से सहयोग करने की अपील की। करीब एक दर्जन गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपना सहमति पत्र सौंपते हुए सहयोग का वादा किया। 
विज्ञापन


नगरायुक्त डॉ. नीरज शुक्ला ने स्मार्ट सिटी निर्माण में गैर सरकारी संगठनों की भूमिका एवं योगदान पर अपनी बात रखी। उन्होंने प्रतिनिधियों से अपने स्तर से भूजल संरक्षण, सौर ऊर्जा, चिकित्सा क्षेत्र तथा स्वच्छता अभियान में सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही सहयोग करने के इच्छुक लोगों से सहमति पत्र पर हस्ताक्षर मांगे। इस दौरान 11 गैर सरकारी संगठनों ने हस्ताक्षर कर सहमति जताई। हस्ताक्षर करने वालों में आईटीसी के जेपी नायर, आईआईए के आरके धवन, शीतल टंडन, आशीष खुराना, परवेज आलम आदि थे।

प्रमुख सलाहकार कुंवर सुरजीत सिंह, एसडीए के उपाध्यक्ष वीपी सिंह, नगर मजिस्ट्रेट आरके गुप्ता, अपर नगरायुक्त सच्चिदानंद सिंह, नोडल अधिकारी प्रदीप मित्तल, सलाहकार डॉ. पीके शर्मा रहे।

स्मार्ट सिटी में योगदान की अपील। सहारनपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष शिव कुमार गौड़ और महामंत्री आशीष अरोड़ा ने शहर की जनता से स्मार्ट सिटी में योगदान करने की अपील की है।


कहा कि यदि सहारनपुर का चयन होता है तो शहर का सर्वांगीण विकास होगा, जिसका लाभ प्रत्येक सहारनपुरवासी को मिलेगा। ऐसे में अपने शहर की बेहतरी के लिए आगे आना ही होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed