फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Smart City: ICCC inaugurated

स्मार्ट सिटी: आईसीसीसी का लोकार्पण

Mon, 28 Dec 2020 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
Smart City: ICCC inaugurated
निगम परिसर में नव निर्मित आईसीसीसी भवन का लोकार्पण करते मेयर संजीव वालिया साथ में नगरायुक्त ज्ञ? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना के तहत तैयार किए गए आईसीसीसी (इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर) का सोमवार को महापौर संजीव वालिया ने लोकार्पण किया। उन्होंने आईसीसीसी से संचालित कार्यों के बारे में भी बताया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्मार्ट सिटी योजना की सबसे महत्वपूर्ण परियोजना में से आईसीसीसी एक है, जिससे नगर की यातायात व्यवस्था, सफाई व्यवस्था, पथ प्रकाश व्यवस्था, शहर और शहरवासियों की सुरक्षा आदि पर नजर रखी जाएगी। तमाम चौराहों और तिराहों पर 900 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। स्मार्ट सिटी सहारनपुर के सीईओ/नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि आईसीसीसी स्मार्ट सिटी की सबसे महत्वपूर्ण परियोजना है। इसके शुरू होने से शहर को अनेक नई और आधुनिक सुविधाएं चालू होंगी। जीपीआईएस सर्वे, वूमेन इमरजेंसी बॉक्स, विभिन्न भुगतानों के लिए ई-क्योस सिस्टम, पब्लिक एड्रेस सिस्टम व ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम आदि सुविधाएं रहेंगी। इस मौके पर पार्षद नरेश रावत, विराटपुरी, अनिल कुमार, मंसूर बदर, शहजाद मलिक, डॉ.अहसान, पुनीत चैहान, ज्योति अग्रवाल, अभिषेक अरोड़ा उर्फ टिंकू, चंद्रजीत सिंह निक्कू, अंकुर अग्रवाल, सुनील शर्मा, आशुतोष सहगल, मुकेश गक्खड़, मोहर सिंह, अमित त्यागी, पार्षद प्रतिनिधि सईद सिद्दीकी, सुरेंद्र धवन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed