{"_id":"628e72eedbd5140784237cdd","slug":"smart-city-gift-situation-worsened-due-to-jam-saharanpur-news-mrt590151337","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी की सौगात, जाम से बदतर हुए हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी की सौगात, जाम से बदतर हुए हालात
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी के कार्य के दौरान घंटाघर से लेकर देहरादून रोड़ तक लगा जाम
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-- महानगर में तीन से चार घंटे लगा रहा जाम, यातायात पुलिस करती रही मशक्कत
-- नेहरू मार्केट की तरफ गड्ढा खोदकर सड़क और राकेश सिनेमा पटरी मार्ग भी किया बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी चयनित सहारनपुर महानगर में नागरिकों को रोजाना मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। स्मार्ट सिटी के तहत बुधवार को घंटाघर पर नेहरू मार्केट की तरफ गढ्डा खोदकर सड़क को बंद करने के बाद जाम लग गया। इसी तरह राकेश सिनेमा पटरी मार्ग पर भी गड्ढा खोदने की वजह बंद होने पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। हालात यह रहे कि तीन से चार घंटे जाम लगा रहा और नागरिकों को गर्मी में परेेेशानी झेलनी पड़ी।
बुुधवार की सुबह नौ बजे से घंटाघर से देहरादून रोड, रेलवे रोड, अंबाला रोड, कोर्ट रोड पर पौने एक बजे तक जाम लगा रहा। क्योंकि, स्मार्ट सिटी के कार्यों के चलते कार्यदायी संस्था ने घंटाघर पर नेहरू मार्केट की तरफ गड्ढा खोदकर सड़क को बंद कर दिया। इसी तरह राकेश सिनेमा पटरी पर गड्ढा खोदकर मार्ग बंद किया। इसके बाद यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई, जिससे घंटाघर के चारों तरफ जाम लग गया। इसके अलावा किशनपुरा, रामनगर पठानपुरा और गोविंदनगर की गलियों से वाहन निकलने की वजह से यहां भी जाम की स्थिति बनी रही। ऐसे में करीब चार घंटे तक गर्मी में नागरिकों को परेशानी झेलनी पड़ी। यातायात के अलावा थाना पुलिस को भी सड़क पर उतरकर ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू करानी पड़ी। एसपी सिटी ट्रैफिक प्रेमचंद का कहना है कि सीवर लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़कों की वजह से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। पुलिस का प्रयास है कि लोगों को किसी तरह की परेशानी न होने दी जाए।
एक साथ कार्य हो तो मिले राहत
महानगर में स्मार्ट सिटी के तहत सीवर लाइन डालने का कार्य चल रहा है, लेकिन एक साथ कार्यों को नहीं कराया जा रहा है। राकेश सिनेमा पटरी मार्ग पर उसी जगह दोबारा गड्ढा खोदा गया है, जहां पर तीन माह पहले सीवर लाइन डाली गई थी। हालांकि, इसको लेकर कोई अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है, लेकिन मौके पर कार्य कर रहे श्रमिकों से जब पूछा गया तो तकनीकी खामी की वजह से दोबारा गड्ढा खोदना पड़ा है। घंटाघर पर देहरादून रोड, अंबाला रोड पर पहले गड्ढा खोदकर मार्ग को कई दिनों तक बंद किया गया था, लेकिन तब नेहरू मार्केट की तरफ कार्य नहीं कराया गया। ऐसे में एक साथ कार्य न होने क वजह से रोजाना नागरिकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। जाम को देखते हुए यातायात पुलिस ने बसों के शहर में प्रवेश पर रोक लगाई है। सड़कों काम पूरा होगा तो रोक हटेगी और यात्रियों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
तेजी से होना चाहिए कार्य
घंटाघर के कारोबारी रजनीश दुआ, कोर्ट रोड के कारोबारी मनीष कुमार और संजीव फुटेला का कहना है कि कार्य बेहद धीमी गति से किया जा रहा है। कभी पाइप लाइन डालने के लिए सड़क खोदी जाती है तो कभी टेलीफोन की लाइन डालने के लिए। एक साथ सभी कार्य नहीं कराए जा रहे। कार्य भी बेहद धीमी गति से चल रहा है।