{"_id":"64f629ee5262b0bdc4073c26","slug":"small-minded-people-who-comment-on-religion-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-8843-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: धर्म पर टिप्पणी करने वाले तुच्छ मानसिकता के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: धर्म पर टिप्पणी करने वाले तुच्छ मानसिकता के लोग
विज्ञापन
तीतरों। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पश्चिमी प्रदेश प्रभारी पंडित आचार्य प्रमोद शर्मा ने कहा कि हिंदू धर्म पर सोची समझी रणनीति के तहत तुच्छ मानसिकता के लोग बेहूदा टिप्पणी करके नाम पाने की होड़ में लगे हैं।
तीतरों के ग्राम महंगी में पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रमोद शर्मा ने कहा कि हिंदू सनातन धर्म ही अविरल अमर है, जबकि अन्य धर्मों के धर्मावलंबियों, महान संतों व पैगंबरों ने समाज को दिशा व दशा देने के उद्देश्य से अनंतकाल से प्रयास किया ताकि सभी धर्माें के अनुयायी गलत विचारधारा को छोड़ कर सत्य के मार्ग पर चले। उन्होंने कहा कि कोई भी धर्म मानव की आस्था व श्रृद्धा को ठेस पहुंचाने की अनुमति प्रदान नहीं करता है, परंतु राजनीति में स्थान प्राप्त करने के लिए स्वामी प्रसाद मौर्य सोची समझी राजनीतिक रणनीति के तहत बदनाम करने पर तुले हैं। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से धर्म पर अनर्गल बयानबाजी करने वाले राजनेताओं की भाषा पर अंकुश लगाने की मांग की है।