{"_id":"5e0a3eb18ebc3e87a511a8d0","slug":"sky-sunrisers-win-in-jail-cricket-league-final-saharanpur-news-mrt461303363","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल क्रिकेट लीग के फाइनल में स्काई सनराइजर्स की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल क्रिकेट लीग के फाइनल में स्काई सनराइजर्स की जीत
विज्ञापन
जिला कारागार में क्रिकेट लीग के समापन पर खिलाडी को सम्मानित करते जेल अधिकारी
- फोटो : SAHARANPUR
जेल क्रिकेट लीग के फाइनल में स्काई सनराइजर्स की जीत
सहारनपुर। जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों के बीच चल रही जेल क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला सोमवार को स्काई सनराइजर्स (बैरक नंबर सात) और राइटर्स एंड फाइटर्स के बीच खेला गया। इसमें स्काई सनराइजर्स की टीम विजेता बनी। अब तक के मैचों में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर बंदी प्रदीप सिंह को मैन ऑफ द सीरिज घोषित किया गया।
स्काई सनराइजर्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। इसके बाद राइटर्स एंड फाइटर्स की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 49 रन बनाए। इसके बाद स्काई सनराइजर्स की टीम ने 7.2 ओवर में ही निर्धारित लक्ष्य पूरा कर मैच जीत लिया।
बंदी लोकेश कुमार को श्रेष्ठ बल्लेबाज घोषित किया गया। उन्होंने 91 रन बनाए। श्रेष्ठ गेंदबाज बंदी आमिर घोषित किए गए। उन्होंने 16 विकेट लिए। मोस्ट अमेजिंग प्लेयर आफ टूर्नामेंट (एक हाथ वाले) खिलाड़ी बंदी बिलाल को घोषित किया गया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने विजेता और उप विजेता टीम और श्रेष्ठ घोषित किए गए खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।