फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Skeletons found in digging of pipeline, police stopped the work

Saharanpur News: पाइप लाइन की खोदाई में निकले कंकाल, पुलिस ने रुकवाया काम

Mon, 15 Jan 2024 03:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 15 Jan 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Skeletons found in digging of pipeline, police stopped the work
बेहट के गांव रुहलका में अवशेष मिलने की सूचना पर ग्रामीणों से जानकारी करती पुलिस। स्रोत ग्रामीण
बेहट। कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव रुहालका में तालाब किनारे पाइप लाइन डालने के लिए कराई जा रही खोदाई के दौरान कुछ जीवों के कंकालों के अवशेष मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर बेहट पुलिस व तहसील से लेखपाल को मौके पर भेजा गया, जिसके बाद कार्य रोक दिया गया।
विज्ञापन

गांव रुहालका में मिशन जल शक्ति के तहत पेयजल परियोजना से आपूर्ति के लिए पाइप लाइन डालने का कार्य चल रहा है। रविवार की रात गांव में तालाब के पास जेसीबी से पाइप लाइन डालने के लिए खोदाई कराई जा रही थी। खोदाई के दौरान कुछ जीवों के कंकालों के अवशेष निकलने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना एसडीएम व पुलिस को दी। रविवार की सुबह तहसील से हलका लेखपाल व पुलिस को मौके पर भेजा गया। ग्रामीणों का कहना था, कि जिस जगह अवशेष निकले है, वहां बच्चों का श्मशान है, हालांकि कंकाल के जबड़े बड़े है, जिससे यह कह पाना मुश्किल है, कि ये बच्चों हैं या किसी अन्य जीव के। एसडीएम दीपक कुमार ने बताया, कि फिलहाल खोदाई का कार्य रुकवा दिया गया है। ग्रामीणों से वार्ता करने के बाद दूसरी जगह खुदाई कराकर पाइप लाइन डलवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed