फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sixth day enrollment bumper 26 prescription filled

छठे दिन बंपर नामांकन, 26 पर्चे भरे

Thu, 26 Jan 2017 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 26 Jan 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
Sixth day enrollment bumper 26 prescription filled
नामांकन करते प्रत्याशी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में विधान सभा निर्वाचन 2017 के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया में सातवें दिन बंपर नामांकन हुए। बसपा, भाजपा, सपा और कांग्रेस समेत कुल 26 प्रत्याशियों ने नामांकन किया ।
विज्ञापन


बुधवार को सहारनपुर नगर सीट पर सर्वाधिक सात नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इसके अलावा बेहट में पांच, सहारनपुर देहात में चार, नकुड़ और देवबंद में तीन-तीन तथा गंगोह और रामपुर मनिहारान में दो-दो नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
विज्ञापन


बुधवार तक जनपद की सातों विधानसभा के लिए कुल 48 नामांकन हुए। गठबंधन के बाद कांग्रेस के पांचों प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इनमें बेहट सीट से नरेश सैनी, नकुड़ सीट से इमरान मसूद, रामपुर मनिहारान से विश्वदयाल छोटन, देवबंद से मुकेश चौधरी और सहारनपुर नगर से मसूद अख्तर शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी के दो लोग नामांकन करने पहुंचे। इनमें प्रदीप कुमार ने गंगोह और महावीर सिंह राणा ने बेहट सीट से पर्चा भरा। बसपा के जगपाल सिंह सहारनपुर देहात से नामांकन करने पहुंचे थे, जबकि सपा के शाहनवाज ने भी देहात से नामांकन किया।

भारतीय तारक समाज पार्टी के लोकेश वर्मा ने बेहट, अंजू बाला ने रामपुर मनिहारान, सोनू वर्मा ने गंगोह और सचिन ने देहात से पर्चा भरा। भारतीय समुदाय पार्टी के कामरान अली ने बेहट, अंबेडकर समाज पार्टी के प्रवेश कुमार ने नकुड़, बहुजन मुक्ति पार्टी के धर्मवीर ने देवबंद, शिव सेना के रविंद्र अरोड़ा ने

नगर, ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुसलमीन की तलत खान ने नगर सीट से पर्चा भरा। इनके अलावा सात निर्दलियों ने पर्चा भरा। निर्दलियों में गायत्री चौधरी ने देहात, शबनम कुरैशी ने सहारनपुर नगर, शिव कुमार ने नगर, अब्दुल कादिर ने नगर, नरेशचंद त्यागी ने देवबंद, विजयपाल ने नकुड़ तथा कर्म


सिंह ने बेहट से नामांकन किया। बुधवार को कुल 26 पर्चे दाखिल किए गए। बुधवार तक सातों विधान सभाओं के लिए कुल 48 नामांकन हो चुके थे। अब नामांकन केवल 27 जनवरी को होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed