फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Six trains will be affected due to work being done at Palwal railway station

Saharanpur News: पलवल रेलवे स्टेशन पर काम होने से प्रभावित रहेंगी छह ट्रेनें

Fri, 30 Aug 2024 03:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 30 Aug 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Six trains will be affected due to work being done at Palwal railway station
सहारनपुर। दिल्ली मंडल के पलवल रेलवे स्टेशन पर विकास कार्य के लिए ब्लॉक लिया गया है, जिसके चलते 17 सितंबर तक अलग-अलग तारीखों में सहारनपुर से होकर जाने वाली दो ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि चार ट्रेनों को बदले रूट से चलाया जाएगा। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

अंबाला मंडल के सीनियर डीसीएम नवीन कुमार ने बताया कि ट्रेन नंबर 19325 इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस को छह सितंबर, दस सितंबर और 13 सितंबर को रद्द रहेगी। 19326 अमृतसर-इंदौर एक्सप्रेस आठ, 12 और 15 सितंबर को नहीं चलेगी। 12688 चंडीगढ़-मदुरै एक्सप्रेस को 30 अगस्त, दो सितंबर छह सितंबर, नौ सितंबर, 13 और 16 सितंबर को मेरठ सिटी-खुर्जा-मितावली रेलमार्ग से गुजरेगी।
विज्ञापन

12903 मुंबई सेंट्रल-अमृतसर गोल्डन टेंपल पांच सितंबर से 16 सितंबर तक संवई माधोपुर-जयपुर-नई दिल्ली-गाजियाबाद के रास्ते चलाया जाएगा। 12904 अमृतसर-मुंबई सेंट्रल गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस 30, 31 अगस्त, तीन सितंबर, छह सितंबर, सात, 10, 13, 14 सितंबर को गाजियाबाद-नई दिल्ली-जयपुर के रास्ते संचालित होगी। अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को पांच सितंबर से 16 सितंबर के बीच मेरठ सिटी-खुर्जा-आगरा कैंट के रास्ते चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
-- रेलवे चलाएगा दो विशेष ट्रेनें
ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए रेलवे दो विशेष ट्रेनें चलाएगा। एक गोरखपुर-अमृतसर और दूसरी छपरा-अमृतसर के बीच चलेंगी। 05005 गोरखपुर-अमृतसर 18 सितंबर से 27 नवंबर चलेंगी। 05006 अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस 19 सितंबर से 28 नवंबर तक संचालित होगी। 05049 छपरा-अमृतसर एक्सप्रेस 20 सितंबर से 29 नवंबर तक और 05050 अमृतसर-छपरा एक्सप्रेस 21 सितंबर से 30 नवंबर तक चलाई जाएगी। इन ट्रेनों के चलने से यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed