फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Six special trains will be available on Haridwar, Kolkata route

हरिद्वार, कोलकाता रूट पर मिलेंगी छह स्पेशल ट्रेनें

Thu, 14 Jan 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Six special trains will be available on Haridwar, Kolkata route
सहारनपुर। उत्तर रेलवे की ओर से हरिद्वार, कोलकाता और नांगलडैम रूट पर छह और स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इनका संचालन 18 से 23 जनवरी तक होगा। यात्रियों की मांग के अनुरूप इनका संचालन आगे बढ़ने की भी संभावना है। इससे पहले कुंभ को देखते हुए आठ ट्रेनों का संचालन पहले से ही बढ़ाया जा चुका है।
विज्ञापन

रेलवे के मंडल वाणिज्य प्रबंधक हरि मोहन के मुताबिक 03005 हावड़ा - अमृतसर फेस्टिवल स्पेशल 18 से 20 जनवरी तक चलेगी। यह ट्रेन हावड़ा से शाम सवा सात बजे चलेगी और तीसरे दिन सुबह सवा सात बजे अमृतसर पहुंचेगी। वापसी में 03006 अमृतसर - हावड़ा स्पेशल 20 से 22 जनवरी तक चलेगी। यह ट्रेन अमृतसर से सांय 06.25 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन सुबह 07.30 बजे हावड़ा पहुंचेगी।
विज्ञापन

इस ट्रेन से सहारनपुर के अलावा वर्धमान, दुर्गापुर, रानीगंज, आसनसोल, चितरंजन, मधुपुर, जसीदीह, झाजा, क्यिूल, मोकामा, बख्तीयारपुर, पटना साहेब, पटना, दानापुर, आरा, डुमरान, बक्सबर, दिलदारनगर, जमनिया, वाराणसी, भदोही, जंघई, बादशाहपुर, प्रतापगढ़, अमेठी, गौरीगंज, जैस, रायबरेली, बछरांवा, लखनऊ, बालामऊ, हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, धामपुर, नगीना, नजीबाबाद, लक्सर, रुडकी, यमुनानगर जगाधरी, अंबाला छावनी, राजपुरा, लुधियाना, फिल्लौर, फगवाड़ा, जालंधर की यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा 02317 कोलकता-अमृतसर स्पेशल 20 जनवरी को कोलकता से सुबह 07.40 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन सायं 05.20 बजे अमृतसर पहुंचेगी। वापसी में 02318 अमृतसर-कोलकता अमृतसर से सुबह 05.55 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन दोपहर 02.45 बजे कोलकता पहुंचेगी। इस ट्रेन से यात्री पटना, वाराणसी, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, नजीबाबाद, लुधियाना, जालंधर जैसे प्रमुख स्टेशनों के लिए यात्रा कर सकेंगे।

इसके अलावा 02325 कोलकता - नांगलडैम स्पेशल 21 जनवरी को कोलकता से सुबह 07.40 बजे चलकर दूसरे दिन शाम 03.55 बजे नांगलडैम पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 23 जनवरी को नांगलडैम से सुबह 06.50 बजे चलकर दूसरे दिन दोपहर 02.45 बजे कोलकता पहुंचेगी। इससे पटना, वाराणसी, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, अम्बाला छावनी, सरहिंद, रूपनगर और आनंदपुर साहिब के लिए भी यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed