फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Six roads will be built in Gangoh and Nakur on five year guarantee.

Saharanpur News: गंगोह और नकुड़ में पांच साल की गारंटी पर बनेंगी छह सड़कें

Mon, 08 Jan 2024 12:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 08 Jan 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Six roads will be built in Gangoh and Nakur on five year guarantee.
सहारनपुर। लोक निर्माण विभाग गंगोह और नकुड़ क्षेत्र में छह सड़कों का नव निर्माण करेगा। इन सड़कों पर कुल 7.79 करोड़ रुपये की लागत आएगी। टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। खास बात यह है कि यह सड़कें मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप पांच साल की गारंटी पर बनेंगी। इनमें से चार सड़कों को बनाने के लिए 12 महीने तथा दो छोटी सड़कों के लिए तीन महीने का समय तय किया गया है।
विज्ञापन

गंगोह और नकुड़ में अनेक सड़कें जर्जर हैं। इन सड़कों को बनवाने के लिए आम नागरिकों के साथ ही जन प्रतिनिधियों द्वारा भी मांग उठाई जा रही थी। बीते दिनों लोक निर्माण विभाग ने छह सड़कों का प्रस्ताव तैयार कर शासन को स्वीकृति के लिए भेजा था, जिसे मंजूर कर लिया गया है। शासन ने मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप पांच साल की गारंटी पर सड़कों का निर्माण कराने की बात कही है। जिसके बाद लोक निर्माण विभाग ने टेंडर की प्रक्रिया नए सिरे से नई शर्तों के साथ शुरू कर दी है। अगले एक महीने में टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर काम शुरू होने की संभावना है। सभी सड़कें 2024 में पूर्ण होंगी।
विज्ञापन

चयनित सड़कें और उनकी लागत
- गंगोह दूधला मार्ग से रंगैल होते हुए गंगोह लखनौती तक (लागत-2.60 करोड़)
- गोकुलपुर से काजीबां मार्ग (लागत-1.80 करोड़)
- दूधरा जेहरा संपर्क मार्ग से मझरौली होते हुए खालिदपुर तक (लागत-1.50 करोड़)
- बहादरपुर से रणदेवा मार्ग (1.02 करोड़)
- नकुड़ सरसावा मार्ग से गदरहेड़ी तिरफड़ी मार्ग (46 लाख)
- भिक्कनपुर से हैदरपुर मार्ग (41 लाख)
गंगोह और नकुड़ की छह सड़कों का चयन नव निर्माण के लिए किया गया है। शासन से पांच साल की गारंटी के आधार पर सड़क निर्माण की स्वीकृति मिली है। टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर होते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरके सिंह, अधिशासी अभियंता खंड-3, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed