फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Six killed, including ADJ, 335 infected

एडीजे सहित छह की मौत, 335 संक्रमित मिले

Thu, 29 Apr 2021 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Six killed, including ADJ, 335 infected
सहारनपुर। जनपद में बृहस्पतिवार को कोरोना से एडीजे सहित छह लोगों की मौत हुई। इनके साथ ही जनपद में कोरोना से अब तक मरने वालों की संख्या 211 पर पहुंच गई है। बृहस्पतिवार को कुल 335 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिनके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 17441 हो गई है। उधर, बृहस्पतिवार को 146 लोग ठीक भी हुए हैं, जिनके बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 4025 हो गई है।
विज्ञापन

एडीजे केसी पांडेय (51) को कोरोना जैसे लक्षण थे, जिसके चलते उन्होंने कोरोना जांच कराई थी। करीब चार दिन पहले उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके चलते उन्हें दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां चिकित्सकों के प्रयासों के बाद भी उनकी तबीयत में सुधार नहीं हो सका। अंतत: बृहस्पतिवार को उनका निधन हो गया। वह गोरखपुर के रहने वाले थे। वर्ष 2004 में वह न्यायिक सेवा में आए थे। उनके निधन से न्यायिक क्षेत्र अधिकारियों और अधिवक्ताओं में शोक की लहर है। उधर, पांच अन्य मरीजों की मौत राजकीय मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में हुई है। इनमें तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। उधर, बृहस्पतिवार को मिले संक्रमितों में नानौता के 14, राजकीय मेडिकल कॉलेज, पैरामाउंट ट्यूलिप कॉलोनी, स्टेट बैंक कॉलोनी और एयर फोर्स स्टेशन परिसर के पांच-पांच लोग शामिल हैं। कल्लरपुर गुर्जर, भसेड़ा प्लांट, नुमाइश कैंप, कल्लरपुर राजपूत, लखनौती, हनुमान नगर, शुगर मिल गांगनौली, माधोनगर, गिल कॉलोनी, आवास विकास, मिशन कंपाउंड और नवीन नगर के चार-चार, जिला अस्पताल परिसर, मोरगंज, शारदानगर, शिव विहार, आजाद कॉलोनी मंडी, मटिया महल, सीएचसी देवबंद, जेजेपुरम के तीन-तीन तथा सलेमपुर, रेलवे कॉलोनी, विनोद विहार, कंबोह माजरा, संजय कॉलोनी, जवाहर पार्क कॉलोनी, मोहल्ला मोहम्मद गौरी गंगोह, मनोहरपुर, मुजफ्फरनगर, हकीकतनगर, न्यू लेबर कॉलोनी, चौंताला, रानी बाजार, पटेल नगर आदि जगहों के दो-दो लोग शामिल हैं। संक्रमितों में राजकीय मेडिकल कॉलेज, एसबीडी जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, पीएचसी बाबैल और सीएचसी पुवांरका का एक-एक डॉक्टर भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed