फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Six killed, 403 infected, including Upper District Judge and Loco Pilot

अपर जिला जज और लोको पायलेट सहित छह की मौत, 403 संक्रमित मिले

Thu, 13 May 2021 10:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
Six killed, 403 infected, including Upper District Judge and Loco Pilot
सहारनपुर। अपर जिला जज तैय्यब अहमद और रेलवे के लोको पायलेट सहित छह लोगों की कोरोना से मौत हो गई। जनपद में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 357 हो गई है। बृहस्पतिवार को 403 कोरोना संक्रमित मिले। कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 28236 हो गई है। उधर, बृहस्पतिवार को 385 मरीज ठीक भी हुए हैं। वर्तमान में जनपद में 6749 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन

रेलवे में लोको पायलेट के पद पर तैनात युवक को कोरोना संक्रमित होने और तबीयत खराब होने के चलते करीब चार दिन पहले राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था, जहां उनका निधन हो गया। इनके अलावा बुधवार की शाम चार बजे से बृहस्पतिवार की शाम चार बजे तक तीन और मौत राजकीय मेडिकल कॉलेज में हुई हैं। एक मौत दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में हुई है।
विज्ञापन

उधर, बृहस्पतिवार मंडलायुक्त कार्यालय से तीन संक्रमित मिले। डीएम आवास से पांच, गंगोह के दस, बादशाही बाग के सात, शारदानगर और अलग-अलग पीएचसी के छह-छह, कंबोह माजरा, रणखंडी और सरसावा पांच-पांच, लालवाला, बीतिया, टीचर कॉलोनी, मेहरवानी, सुन्हेटी खड़खड़ी, पटेलनगर, सैदपुरा, कल्याणपुर के चार-चार, राजकीय मेडिकल कॉलेज, जखवाला, दीवालहेड़ी, भायला, सलेमपुर, शेरपुर शाहपुर, कोटा, न्यू माधोनगर, अंबौली, जनकनगर, बाजोरिया रोड, आवास विकास, अब्दुल हक देवबंद, मिशन कम्पारउंड के तीन-तीन तथाजिला अस्पताल परिसर, ब्रिजेश नगर, कबीरपुर, दूधली राजपुर, अब्दुल्लापुर नागल, शुगर मिल, गुज्जरवाड़ा, गांधी कॉलोनी, अकबरपुर, सफीपुर, लल्लूमाजरा, एसबीआई कॉलोनी, पुवांरका, नयागांव, अंबेहटा, शेखपुरा, सौराना, बसंत विहार, लेबर कॉलोनी आदि जगहों के दो-दो लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed