फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Six complaints came in Haq Ki Baat program

हक की बात कार्यक्रम में आई छह शिकायतें

Sat, 07 Aug 2021 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Six complaints came in Haq Ki Baat program
हक की बात में कलेक्ट्रेट सभा साहब कोरोना काल में मॉ भी चली गयी ना राशन मिला ना आर्थिक सहायता इ अधिक - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। हक की बात जिलाधिकारी के साथ कार्यक्रम में महिलाओं को यौन हिंसा, लैंगिक असमानता, बाल श्रम, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम, पॉक्सो एक्ट आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सुनवाई के दौरान छह शिकायतें भी प्राप्त हुईं। जिनको निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी द्वारा नामित डिप्टी कलक्टर एसएन शर्मा, उप निदेशक महिला कल्याण पुष्पेन्द्र सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा त्रिपाठी और जिला प्रोबेशन अधिकारी मीनू सिंह ने महिलाओं एवं बच्चों की समस्याओं की सुनवाई की। कार्यक्रम में दो मामले घरेलू हिंसा और जिला कार्यक्रम अधिकारी, परियोजना निदेशक डूडा, जिला पूर्ति अधिकारी, खंड विकास अधिकारी पुवांरका से संबंधित एक एक मामला आया। इनके निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया गया है। उप निदेशक महिला कल्याण पुष्पेन्द्र सिंह ने यौन हिंसा, लैंगिक असमानता, बाल विवाह, बाल श्रम, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम, पॉक्सो एक्ट आदि की जानकारी दी। जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा त्रिपाठी ने महिलाओं एवं बालिकाओं को संरक्षण, कानूनी सहायता आदि पर विचार रखे। जिला प्रोबेशन अधिकारी मीनू सिंह ने कोविड-19 से प्रभावित 23 बच्चों एवं उनके अभिभावकों की समस्याओं को सुनी। उन्होंने उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के विषय में जानकारी दी।
विज्ञापन

न राशन मिला और ना ही आर्थिक सहायता
सहारनपुर। हक की बात कार्यक्रम में अपने भांजे आयुष के साथ पहुंची मोहल्ला शांतिनगर निवासी पुष्पा देवी अपनी शिकायत रखते हुए रो पड़ीं। उन्होंने बताया कि उनके बहनोई की मृत्यु नौ वर्ष पहले हो गई थी। कोरोना काल में करीब तीन महीने पहले उनकी बहन रेखा देवी की भी मौत हो गई। अब बहन के परिवार में एक भांजा और दो भांजी ही रह गई हैं। जिनकी देखभाल वे ही कर रही हैं। अनाथ होने के बावजूद भांजे को न तो राशन मिल रहा है और न ही कोई आर्थिक सहायता ही अब तक मिली है, जबकि वे पूर्ति विभाग के कार्यालय में कई बार जा चुकी है। पुवांरका ब्लाक के गांव शाहपुर निवासी पूनम ने आवास दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed