फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Situation of conflict between Gurjar and Rajput society regarding travel

Saharanpur News: यात्रा को लेकर गुर्जर और राजपूत समाज में टकराव के हालात

Sun, 28 May 2023 11:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 28 May 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Situation of conflict between Gurjar and Rajput society regarding travel
सहारनपुर। सम्राट मिहिर भोज को लेकर गुर्जर और राजपूत समाज में टकराव की स्थिति बनी हुई है। गुर्जर समाज ने सोमवार यानी आज सम्राट मिहिर भोज यात्रा निकालने का एलान किया है। वहीं, पुलिस-प्रशासन ने इन्हें अनुमति नहीं दी। वही, राजपूत समाज ने यात्रा का विरोध कर किया है। इसको लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क है।
विज्ञापन

रविवार को यात्रा को लेकर जिलाधिकारी डाॅ. दिनेश चंद्र और एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने दोनों समाज के लोगों से वार्ता कर स्पष्ट कर दिया कि किसी भी तरह की यात्रा नहीं निकलेगी। इसकी अनुमति भी दो दिन पहले निरस्त कर दी गई है। जिले में धारा 144 भी लागू हैं। ऐसे में कोई नई परंपरा शुरू नहीं होगी। किसी ने कानून का उल्लंघन किया तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

वहीं, गुर्जर समाज की ओर शामली के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान, विरेंद्र गुर्जर, कैराना के ब्लॉक प्रमुख हर्षल चौधरी, शेर सिंह भांकला ने जिलाधिकारी व एसएसपी से मिलकर कहा कि यात्रा रोकने पर टकराव की स्थिति बन सकती है। इस यात्रा का कोई आयोजक नहीं है। गुर्जर समाज के प्रत्येक व्यक्ति ने यात्रा निकालने की बात कही है। इस मामले का निस्तारण शांतिपूर्ण तरीके से कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, क्षत्रिय समाज के युवाओं ने हकीकतनगर स्थित रामलीला मैदान पर धरना देकर गुर्जर समाज द्वारा निकाले जाने वाली यात्रा का विरोध किया है। उन्होंने शासन-प्रशासन से मांग की कि महापुरुषों के इतिहास से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
सम्राट मिहिर भोज राजपूत समाज के सम्राट थे, जिसका उल्लेख अनेक इतिहासकारों की किताबों में मिलता है। गुर्जर समाज सम्राट मिहिर भोज को गुर्जर सम्राट बता रहा है, जो सरासर गलत है। उन्होंने मांग की कि यात्रा व अन्य कार्यक्रमों पर रोक लगाई जाए, जिससे जिले का माहौल खराब न हो। इस दौरान कान्हा राणा, बिट्टू राणा, नावेद राणा, मारूफ चौहान मौजूद रहे।

आमने-सामने दोनों समाज

अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा के सदस्य आचार्य विरेंद्र विक्रम ने कहा कि गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज रघुवंशी सम्राट थे और गुर्जर प्रतिहार वंश के सबसे प्रतापी सम्राट थे। 851 ईसवीं मे भारत भ्रमण पर आए अरब यात्री सुलेमान ने उनको गुर्जर राजा और उनके देश को गुर्जर देश कहा। इसी तरह अनेक इतिहासकारों उनके गुर्जर होने का प्रमाण दिया है।
वहीं, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष डा. कुशलपाल ने कहा कि क्षत्रिय सम्राट मिहिर भोज को एक विशेष जाति के लोग गलत तरीके से प्रस्तुत कर रहे हैं, जो गलत है। मिहिर भोज एक क्षत्रिय सम्राट थे। वे यात्रा का विरोध करते हैं।
20 को नामजद करते हुए 15 मुकदमें दर्ज
एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने बताया कि सोशल मीडिया पर यात्रा निकालने और उसका विरोध करने करने वालों में 20 लोगों को चिह्नित करते हुए नकुड़, देवबंद, नागल और गागलहेड़ी थानों में 15 मुकदमें दर्ज किए गए है। मुकदमों में अज्ञात लोगों की पहचान की जा रही है। एसएसपी ने बताया कि इसके बाद भी माहौल खराब करने वालों के खिलाफ गैंगस्टर और एनएसए की कार्रवाई की जाएगी।
फ्लैग मार्च निकाला
गुर्जर समाज ने फंदपुरी से नकुड़ व अंबेहटा होते हुए वापस फंदपुरी तक यात्रा निकालने का एलान किया था। इस मार्ग का रविवार की देर शाम जिलाधिकारी डाॅ. दिनेश चंद्र और एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने फ्लैग मार्च निकाला। इसके साथ ही संबंधित पुलिसकर्मियों को कड़ी निगरानी के निर्देश दिए। इस मार्ग पर अतिरिक्त फोर्स भी तैनात कर दी गई है।

यात्रा निकालने की अनुमति नहीं है। जिले में धारा 144 लागू है। ऐसे में किसी ने कानून का उल्लंघन किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. दिनेश चंद्र, जिलाधिकारी

किसी तरह की यात्रा नहीं निकलेगी। इसकी अनुमति भी नहीं है। यात्रा का आह्वान करन वालों को चिह्नित कर एफआईआर दर्ज की जा रही है। -डाॅ. विपिन ताडा, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed