फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   SIT investigation on tax evasion in liquor factory

शराब फैक्टरी में टैक्स चोरी पर बैठी एसआईटी जांच

Fri, 05 Mar 2021 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
SIT investigation on tax evasion in liquor factory
शराब फैक्टरी में टैक्स चोरी पर बैठी एसआईटी जांच
विज्ञापन

सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के टपरी स्थित द को-ऑपरेटिव कंपनी प्राइवेट लिमिटेड शराब फैक्टरी में करीब एक वर्ष से टैक्स चोरी की जा रही थी। इसकी जांच के लिए एसएसपी ने एसआईटी गठित कर दी है।
सहायक आबकारी आयुक्त मेरठ मोहम्मद आरिफ जमील की तरफ से कोतवाली देहात में दो रिपोर्ट दर्ज कराई गई हैं। एक रिपोर्ट आबकारी अधिनियम तो दूसरी में धोखाधड़ी, दस्तावेज तैयार करने सहित अन्य आरोप लगे हैं। दोनों रिपोर्ट में 18-18 लोगों को आरोपी बनाया गया है। इनमें फैक्टरी मालिक प्रणव अनेजा, सेल्स हेड अश्वनी उपाध्याय आदि भी नामजद हैं, जबकि सहायक आबकारी आयुक्त जगराम पाल और आबकारी निरीक्षक अरविंद वर्मा का भी नाम शामिल है। इस शराब फैक्टरी से फर्जी बिल्टी के जरिये निकाली गई शराब को उन्नाव में डिस्ट्रीब्यूटर अजय जायसवाल के गोदाम पर पहुंचाया जा रहा था, लिहाजा अजय जायसवाल भी आरोपी बना है।
विज्ञापन

खंगाले जाएंगे बैंक खोते
नामजद आरोपियों के बैंक खाते भी खंगाले जाएंगे। एसआईटी में देहात कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया को भी शामिल किया गया है। सीओ द्वितीय दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि नामजद और जेल भेजे गए आरोपियों के बैंक खाते भी खंगाले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पर कसेगा शिकंजा
मामले में सहायक आबकारी आयुक्त (प्रवर्तन) जगरामपाल, फैक्टरी मालिक प्रणव अनेजा और आबकारी निरीक्षक अरविंद वर्मा पर एसआईटी की जांच में शिकंजा कसना लगभग तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed