{"_id":"6aa6f8f2f164ce7ade07fea8","slug":"sit-in-at-the-collectorate-gate-to-protest-the-stopping-of-mp-chandrashekhar-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-183671-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सांसद चंद्रशेखर को रोकने के विरोध में कलक्ट्रेट गेट पर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सांसद चंद्रशेखर को रोकने के विरोध में कलक्ट्रेट गेट पर धरना
विज्ञापन
- एसडीएम को सौंपा राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन, जांच कर कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। सांसद चंद्रशेखर आजाद को रोकने के विरोध में आजाद समाज पार्टी कांशीराम के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
जिला अध्यक्ष सचिन खुराना ने बताया कि नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद पीड़ित परिवार से मिलने गोंडा जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बाराबंकी पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोकने का प्रयास किया और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। उन्होंने बताया कि निर्वाचित जनप्रतिनिधि के साथ इस तरह का व्यवहार उनके सम्मान और निर्धारित प्रोटोकॉल के विपरीत है। आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों की ओर से सांसद चंद्रशेखर आजाद को जान से मारने की धमकी देने और उन्हें निशाना बनाने जैसी घटना का प्रयास किया गया।
कार्यकर्ताओं ने इस मामले की कड़े शब्दों में निंदा की। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि पूरे प्रकरण में प्रशासनिक लापरवाही सामने आई है। कार्यकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने और आरोपी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही पीड़ित परिवार की सुरक्षा और सहायता सुनिश्चित करने, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने एवं प्रदेश सरकार की ओर से परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग भी ज्ञापन में की। इस दौरान राजन गौतम, सौरभ सिंह, शौर्य अम्बेडकर, सचिन देव, मेहर दास, मोहम्मद शाहिद खान आदि मौजूद रहे।