फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sir, this is a smart road, at some places the footpaths have sunk in, at some places the electrical cables are lying open.

Saharanpur News: ये स्मार्ट रोड है जनाब, कहीं धंस गए फुटपाथ, कहीं खुले पड़े विद्युत केबल

Sun, 22 Sep 2024 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 22 Sep 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Sir, this is a smart road, at some places the footpaths have sunk in, at some places the electrical cables are lying open.
सहारनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी स्मार्ट सिटी योजना के तहत तैयार की गई स्मार्ट सड़कों की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। एक साल और छह महीने पहले तैयार की गई सड़कों के फुटपाथ जगह-जगह से धंस चुके हैं। विद्युत केबिल जगह-जगह उखड़े पड़े हैं। साथ ही कई जगह कार्य अधूरे छोड़ दिए गए हैं। शनिवार को इसे लेकर पड़ताल की गई तो स्मार्ट सड़काें की हालत बेहद खराब मिली।
विज्ञापन


सबसे पहले घंटाघर से कोर्ट रोड पुल तक की सड़क को स्मार्ट रोड के रूप में विकसित किया गया। करीब डेढ साल पहले सड़क पूरी कर दी गई थी। लेकिन हनुमान मंदिर के पास साइड में फुटपाथ धंसा है। फुटपाथ के बीच में पौधे लगाए जाने थे, लेकिन अभी तक नहीं लगे हैं। राहगीरों के बैठने के लिए लगी बैंच के नीचे जलभराव है। रेलवे रोड का फुटपाथ भी कई जगह से बैठा हुआ है। नेहरू मार्केट में घंटाघर से श्रीराम चौक तक बनी स्मार्ट रोड का कार्य करीब एक महीना पहले ही पूर्ण हुआ है, लेकिन फुटपाथ जगह जगह से धंस गया है।
विज्ञापन


ट्रांसफार्मर के पास करीब दस फीट का टुकड़ा छोड़ा गया है, जहां गहरा गड्ढा बना है। जगह-जगह फुटपाथ पर केबिल निकले हुए हैं। एक जगह नाले का स्लैब टूटा हैं। सड़क तीन जगह से टूटी मिली। स्मार्ट सिटी सहारनपुर के डीजीएम सिविल दिनेश सिंघल 15 दिन पहले हुई स्मार्ट सिटी की बैठक में उक्त सड़कों के पूर्ण होने का दावा कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




पांच साल में पूर्ण हुई केवल दस सड़कें
स्मार्ट सिटी योजना के तहत 23 किलोमीटर लंबी कुल 18 सड़कों को स्मार्ट रोड के रूप में विकसित किया जाना है। पांच साल से अधिक समय से कार्य चल रहा है, लेकिन अभी तक केवल दस सड़कों को पूर्ण किया गया है, जबकि आठ सड़कों पर काम चलना बताया गया है।


जो स्मार्ट रोड पूर्ण हो चुकी हैं। उनका सर्वे कराया जाएगा। यदि निर्माण में लापरवाही बरती गई है या सड़क और फुटपाथ कहीं से टूटे हैं तो उनको ठीक कराने के निर्देश दिए जाएंगे। गंभीर लापरवाही मिलने पर सीईओ/नगरायुक्त को अवगत कराया जाएगा।

बीके सिंह, मुख्य अभियंता निर्माण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed