फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Single use plastic found at seven shops, fined

सात दुकानों पर मिली सिंगल यूज प्लास्टिक, लगा जुर्माना

Thu, 28 Jul 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Single use plastic found at seven shops, fined
प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद होने पर जुर्माना करते निगम अधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नगर निगम के प्रवर्तन दल ने कर्नल बीएस नेगी के नेतृत्व में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए बुधवार को 25 दुकानों और गोदामों पर छापा मारा। सात दुकानों पर सिंगल यूज प्लास्टिक मिली। संबंधित दुकानदारों पर 13 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

नगरायुक्त गजल भारद्वाज के निर्देश पर प्रवर्तन दल ने जामा मस्जिद, सब्जी मंडी व हलवाई हट्टा क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक व प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाते हुए 25 गोदामों व दुकानों पर छापे मारे। इस दौरान नौ थोक विक्रेताओं के गोदामों की भी छानबीन की गई। सब्जी मंडी में सब्जी व फल विक्रेताओं की दुकानों और रेहड़ियों की जांच की गई। हलवाई हट्टे की तीन दुकानों सहित कुल सात दुकानों पर करीब सात किलो सिंगल यूज प्लास्टिक व प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद की गई। इन दुकानदारों पर 13,000 रुपये जुर्माना लगाया गया। भविष्य में प्रतिबंधित पॉलिथीन और सिंगल यूज प्लास्टिक मिलने पर और कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई। दल में सफाई निरीक्षक सोम कुमार, प्रकाश, राजबीर के अलावा प्रवर्तन दल के प्यार सिंह, शिवकुमार, पवन, प्रदीप आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed