फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Silence on roads, squares and checkpoints in the cold night

सर्द रात में सड़कों, चौराहों और चौकियों पर मिला सन्नाटा

Sun, 27 Dec 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Silence on roads, squares and checkpoints in the cold night
रात 11.36 बजे : हसनपुर चौकी पर ब्लोवर पर सर्दी दूर करता पुलिसकर्मी। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। सर्द मौसम में चोरी, लूट और डकैती सहित अन्य आपराधिक वारदातें बढ़ने लगी हैं। पुलिस की ओर से लगातार दावे किए जा रहे हैं कि रात में पुलिस टीमों को अलर्ट किया गया है और गश्त बढ़ाई गई है। इन दावों की हकीकत जानने के लिए अमर उजाला टीम ने शनिवार रात साढ़े दस बजे से एक बजे तक शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों के अलावा पुलिस थानों और चौकियों पर यह जानने का प्रयास किया कि पुलिस कितनी चौकन्नी है। लेकिन हालात चौंकाने वाले रहे। रात 12 बजे के बाद तो क्या साढ़े दस बजे के बाद ही सड़कों, चौराहों और पुलिस चौकियों पर सन्नाटा मिला। कुछ ही जगहों पर पुलिस टीमें मुस्तैद नजर आईं। हाल ये है कि प्रमुख और बडे़ बाजारों में भी रात की सुरक्षा चौकीदारों या होमगार्डों के भरोसे ही है। पेश है रिपोर्ट...।
विज्ञापन

यह मिला चौकियों, चौराहों और गश्त का हाल
रात 10.41 बजे : बस अड्डा पुलिस चौकी पर कोई पुलिस कर्मी नजर नहीं आया।
रात 10.48 बजे : घंटाघर चौक पर पुलिसकर्मी ड्यूटी देता मिला।
रात 10.55 बजे : आवास विकास चौकी सूनी नजर आई।
रात 11.07 बजे : रामनगर चौकी के पास सूनी सड़क पर कोई गश्त नहीं मिली।
रात 11.30 बजे : दिल्ली रोड पर गश्ती टीम नजर नहीं आई।
रात 11.35 बजे : सर्द रात में सूना मिला हसनपुर चौराहा।
रात 11.36 बजे : हसनपुर चौकी पर ब्लोवर पर सर्दी दूर करता मिला सिपाही।
रात 12.02 बजे : सर्किट हाउस चौक पर तैनात रहने वाली पुलिस वैन नहीं मिली।
रात 12.32 बजे : अंबाला रोड पर बाइक सवार पुलिसकर्मी गश्त करते मिले।
रात 12.35 बजे : सराफा बाजार की एक गली में कोई नहीं दिखा।
रात 12.37 बजे : सराफा बाजार में अलाव तापता चौकीदार मिला।
रात 12.40 बजे : अशफाक उल्ला चौक पर पुलिस टीम नहीं दिखी।
रात 12.42 बजे : नेहरू मार्केट में पुलिस सहायता बूथ पर कोई नहीं मिला।
रात 12.45 बजे : नेहरू मार्केट में चौकीदार प्रेम दुकानों का पहरा देता हुआ मिला।
रात 12.48 बजे : चौधरी चरण सिंह चौक भी पुलिस टीम से खाली नजर आया।
सिपाही तो कम, चौकीदार ज्यादा सक्रिय दिखे
मेरठ सहित अन्य जिलों की तरह यहां भी सराफा कारोबारी कई बार लूट और डकैती का शिकार हो चुके हैं। तनिष्क शोरूम में करोड़ों की डकैती को तो व्यापारी अब तक नहीं भूल पाए हैं। ऐसे हाल में भी सराफा बाजार में चौकीदार तो अलाव तापते दिखे मगर गश्त करने वाली पुलिस सड़क पर नजर नहीं आई। चौकीदार ने बताया कि किसी जगह अलाव के पास होंगे। नेहरू मार्केट में तो पुलिस बूथ खाली पड़ा था। यहां चौकीदार प्रेम पहरा देता हुआ मिला।
विज्ञापन

चौराहा खाली, सिपाही चौकी के अंदर
- हसनपुर चौराहा रात 11.35 बजे सूना मिला, जबकि पास में ही चौकी पर एक सिपाही ब्लोवर पर सर्दी दूर करता हुआ नजर आया। वहीं, सर्किट हाउस पर पुलिस वैन नहीं थी तो बस अड्डा चौकी, मल्हीपुर रोड सहित अन्य चौकियों पर पुलिस नजर नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घंटाघर चौक और अंबाला रोड पर मुस्तैद दिखी पुलिस
- शहर के घंटाघर चौक और अंबाला रोड पर पुलिस टीमें मुस्तैद दिखीं। लेकिन दिल्ली रोड, मल्हीपुर रोड सहित अन्य जगहों पर गश्ती या चौकी टीम सक्रिय नजर नहीं आई।
कैमरे की फ्लैश चलते ही भागे युवक
- किशनपुरा पुलिस बूथ के पास टीम पहुंची तो यहां बराबर के टी स्टाल पर कुछ युवक ठंड में ही शराब की पार्टी में मस्त थे। जैैसे ही कैमरे की फ्लैश चली तो वे वहां उसे उठकर भागने लगे। फिर एक युवक ने पूछा ...आप कौन हैं, ये क्या कर रहे हैं और बाकी युवक उसे खींचकर ले गए।

- सर्द मौसम के कारण शहर से देहात तक पुलिस टीमों को चौकियों, पीआरवी वैन और गश्त के लिए अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। जिन जगहों पर ड्यूटी में लापरवाही बरती जा रही है, वहां व्यवस्था को दुरुस्त कराया जाएगा। ड्यूटी और गश्त में लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. एस चनप्पा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर।

12.02 बजे : सर्किट हाउस के पास तैनात रहने वाली डायल 112 वैन नजर नहीं आई।

12.02 बजे : सर्किट हाउस के पास तैनात रहने वाली डायल 112 वैन नजर नहीं आई।- फोटो : SAHARANPUR

पुलिस चौकी लेबर कालोनी।

पुलिस चौकी लेबर कालोनी। - फोटो : SAHARANPUR

रात 12.32 बजे : अंबाला रोड पर गश्त करती पुलिस।

रात 12.32 बजे : अंबाला रोड पर गश्त करती पुलिस।- फोटो : SAHARANPUR

रात 12.35 बजे : सराफा बाजार में सूनी पड़ी गली।

रात 12.35 बजे : सराफा बाजार में सूनी पड़ी गली।- फोटो : SAHARANPUR

रात 10.41 बजे : बस अड्डा चौकी, कोई पुलिसकर्मी नहीं दिखा।

रात 10.41 बजे : बस अड्डा चौकी, कोई पुलिसकर्मी नहीं दिखा।- फोटो : SAHARANPUR

रात 12.37 बजे : सराफा बाजार की एक अन्य गली में अलाव तापता चौकीदार।

रात 12.37 बजे : सराफा बाजार की एक अन्य गली में अलाव तापता चौकीदार।- फोटो : SAHARANPUR

रात 12.40 बजे : अशफाक उल्ला खां चौक पर भी पुलिस नजर नहीं आई।

रात 12.40 बजे : अशफाक उल्ला खां चौक पर भी पुलिस नजर नहीं आई।- फोटो : SAHARANPUR

रात 12.42 बजे : नेहरू मार्केट में खाली पड़ा पुलिस बूथ।

रात 12.42 बजे : नेहरू मार्केट में खाली पड़ा पुलिस बूथ।- फोटो : SAHARANPUR

रात 12.45 बजे : नेहरू मार्केट में पहरा देता चौकीदार प्रेम।

रात 12.45 बजे : नेहरू मार्केट में पहरा देता चौकीदार प्रेम।- फोटो : SAHARANPUR

रात 12.48 बजे : किशनपुरा पुलिस बूथ के पास कैमरे की फ्लैश चलते ही भागने लगे युवक।

रात 12.48 बजे : किशनपुरा पुलिस बूथ के पास कैमरे की फ्लैश चलते ही भागने लगे युवक।- फोटो : SAHARANPUR

रात 12.48 बजे : चौधरी चरण सिंह चौक का हाल।

रात 12.48 बजे : चौधरी चरण सिंह चौक का हाल।- फोटो : SAHARANPUR

रात 10.41 बजे : बस अड्डा चौकी, कोई पुलिसकर्मी नहीं दिखा।

रात 10.41 बजे : बस अड्डा चौकी, कोई पुलिसकर्मी नहीं दिखा।- फोटो : SAHARANPUR

रात 10.48 बजे : घंटाघर चौक पर पुलिस तैनात नजर आई।

रात 10.48 बजे : घंटाघर चौक पर पुलिस तैनात नजर आई।- फोटो : SAHARANPUR

रात 11.07 बजे : मल्हीपुर रोड चौकी पर भी कोई नजर नहीं आया।

रात 11.07 बजे : मल्हीपुर रोड चौकी पर भी कोई नजर नहीं आया।- फोटो : SAHARANPUR

रात 11.30 बजे : रामनगर पुलिस चौकी के पास भी सूनी पड़ी सड़क। यहां कोई गश्त नजर नहीं आई।

रात 11.30 बजे : रामनगर पुलिस चौकी के पास भी सूनी पड़ी सड़क। यहां कोई गश्त नजर नहीं आई।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed