फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sikh society celebrated Baisakhi with joy

सिख समाज ने हर्षोल्लास से मनाया खालसा सार्जना दिवस

Thu, 14 Apr 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Sikh society celebrated Baisakhi with joy
नानौता में बैसाखी पर्व पर गुरुद्वारा साहिब में आयोजित कीर्तन दरबार - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिले में सिख समाज द्वारा बैसाखी पर्व हर्षोल्लास के साथ श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इस दौरान शब्द कीर्तन के माध्यम से दशम पिता गुरु गोविंद सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन

नानौता में शब्द कीर्तन के माध्यम से हेड ग्रंथी ज्ञानी हरविंदर सिंह ने कहा कि सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह ने 1699 में बैसाखी पर्व पर कौम को जगाने के लिए केसगढ़ (आनंदपुर साहिब) की पावन धरती पर लोगों को इकट्ठा किया। उन लोगों में पांच प्यारों की चौन्ध करके उनको अमृत छका पंज प्यारे घोषित किए। इसी दिन गुरु गोविंद सिंह द्वारा खालसा पंथ की सार्जना करते हुए उनमें देश व कौम की रक्षा के लिए जज्बा पैदा किया गया। प्रधान सरदार भूपेंद्र सिंह खालसा ने समूह साध संगत को खालसा सार्जना दिवस बैसाखी की बधाई दी। डॉ. मनजीत सिंह, स. इंद्रजीत सिंह, मुख्त्यार सिंह, राजकुमार कालड़ा, मनप्रीत सिंह, कमलप्रीत सिंह, अमनप्रीत सिंह, अमरदीप सिंह गिफ्टी, दलजीत कौर, अमरजीत कौर, रजविंदर कौर, प्रकाश कौर, शमा कौर रहे।
विज्ञापन

सरसावा स्थित गुरुद्वारा साहिब में सरदार हरजीत सिंह, जगाधरी से आए रागी जत्थे भाई अमोल दीप सिंह ने बैसाखी पर्व की महत्ता पर प्रकाश डाला। कीर्तन के समापन के बाद लंगर का आयोजन भी किया गया। रात के समय गुरुद्वारा साहिब को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगोह के मोहल्ला कानून गोयान स्थित गुरुद्वारे में ग्रंथी निर्मल सिंह द्वारा विशेष पाठ का आयोजन किया गया। जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल के नारों के बीच निशान साहिब का चोला भी बदला गया। अरविंद कपूर, सरदार बलकार सिंह, अमरदीप सिंह लाड्डी, भागो सिंह, लक्की बेदी, तुषार सिंह, सन्नी सिंह के अलावा मातृ शक्ति पल्लवी अरोड़ा, हरप्रीत कौर, परमजीत कौर रहे। गुरुद्वारा दैदनौर में ग्रंथी दलबीर सिंह ने पर्व की महत्ता पर प्रकाश डाला।

सरसावा में बैसाखी पर्व पर गुरुद्वारा साहिब में आयोजित कीर्तन दरबार

सरसावा में बैसाखी पर्व पर गुरुद्वारा साहिब में आयोजित कीर्तन दरबार- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed