फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Siblings are Doctors, Father Works at Private Firm; House Found Locked

Saharanpur News: भाई-बहन डॉक्टर, प्राइवेट कंपनी में पिता, घर पर लटका मिला ताला

Wed, 18 Mar 2026 01:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 18 Mar 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Siblings are Doctors, Father Works at Private Firm; House Found Locked
सहारनपुर के मानकमऊ ​स्थित संदिग्ध आतंकी हारिश का आवास - फोटो : rajori news
सहारनपुर। मुरादाबाद जिले से संदिग्ध आतंकी हारिश अली की गिरफ्तारी के बाद खुफिया एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। थाना कुतुबशेर क्षेत्र के मानकमऊ गांव की ट्रांसफार्मर वाली गली में हारिश के घर पर मंगलवार को ताला लटका मिला। वहां लोगों की भीड़ रही। उसका भाई लखनऊ में एमबीबीएस-एमडी डॉक्टर है, जबकि बहन महाराष्ट्र में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही। पिता एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत हैं।
विज्ञापन

मुरादाबाद में गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी हारिश अली का घर के बाहर मंगलवार को स्थानीय लोगों की भीड़ लगी रही। घर पर ताला लटका था। घर के अंदर कोई मौजूद नहीं था। बताया जा रहा है कि परिवार के सदस्य घटना की जानकारी मिलने के बाद कहीं और चले गए हैं। पड़ोसियों ने बात करने पर बताया कि हारिश का परिवार मानकमऊ में पीढ़ियों से रह रहा है। उसके दादा, परदादा न केवल आईटीसी कंपनी में काम करते थे, बल्कि क्षेत्र के प्रमुख जमींदारों में भी गिने जाते थे। हारिश के पिता रियासत अली भी आईटीसी में टेक्नीशियन के पद कार्यरत हैं।
विज्ञापन

बताया कि वह रोजाना सुबह ड्यूटी पर निकल जाते हैं और शाम को ही घर लौटते हैं। हारिश की मां गृहिणी हैं, जो घर की जिम्मेदारियां संभालती हैं। परिवार के अन्य सदस्यों की बात करें तो उसका बड़ा भाई डॉ. आकिफ एमबीबीएस, एमडी डॉक्टर है और लखनऊ में कार्यरत हैं। वहीं उसकी बहन अरफा महाराष्ट्र में रहकर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। फिलहाल, हारिश के घर पर ताला लटका होने और परिवार के गायब होने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं, जिनका जवाब जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
-- पड़ोसी भी हैरान, पढ़ा-लिखा है पूरा परिवार
मानकमऊ में करीब 200 गज में रियासत अली का मकान बना है। उन्हें संपन्न परिवार के रूप में जानते हैं। हालांकि हारिश की गिरफ्तारी के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। घर में सीसीटीवी भी लगे हुए हैं। पड़ोसी भी हारिश की गिरफ्तारी के बाद से हैरान हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में हर पहलू पर जांच की जा रही है। मंगलवार को एटीएस, स्थानीय पुलिस और एलआईयू ने हारिश के घर पहुंचकर पड़ोसियों से आवश्यक जानकारी जुटाई है।

-------
-- स्थानीय पुलिस और एलआईयू को नहीं लगी भनक
जिले में पहले भी संदिग्ध आतंकी पकड़े जा चुके हैं, जो कई सालों से अलग-अलग क्षेत्रों में रहे थे। अब सहारनपुर निवासी संदिग्ध आतंकी हारिश अली की मुरादाबाद से गिरफ्तारी हुई। वह दो साल से मुरादाबाद में बीडीएस की पढ़ाई करने गया था। वह बीच में घर पर आया, लेकिन स्थानीय पुलिस और एलआईयू को उसकी भनक तक नहीं लगी। इससे पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मानकमऊ से ही संदिग्ध आतंकी डॉ. आदिल को गिरफ्तार किया था। उसका भी आतंकी कनेक्शन निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed