फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Shrinaam farming will be encouraged

सहारनपुर: श्रीअन्न की खेती को किया जाएगा प्रोत्साहित

Fri, 10 Feb 2023 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 10 Feb 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Shrinaam farming will be encouraged
सहारनपुर। श्रीअन्न (मोटे अनाज) में अधिक पौष्टिकता के चलते जनपद में इसकी खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए किसानों को न सिर्फ प्रोत्साहित किया जाएगा बल्कि उन्हें बीजों की मिनी किट भी निशुल्क दी जाएगी। जनपद के बेहट क्षेत्र और प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को विशेष तौर पर इस कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्घार कार्यक्रम के तहत श्रीअन्न की खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। श्रीअन्न में ज्वार, बाजरा, सावां, कोदो, रागी(मंडुआ) आदि अनाजों को शामिल किया गया है। जनपद में 2.55 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में विभिन्न प्रकार की खेती होती है। इसमें से करीब 1.07 लाख हेक्टेयर गन्ने की फसल को छोडकर शेष क्षेत्रफल में गेहूं, धान, जौ, चना, सरसों सब्जियां सहित अन्य फसलों की खेती की जाती है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार श्रीअन्न में अधिक पौष्टिकता को देखते हुए इसकी खेती पर जोर दे रही है। इसके लिए उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्घार कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसको सफल बनाने के लिए प्रदेश के अपर मुख्य सचिव डॉक्टर देवेेश चतुर्वेदी ने कृषि विभाग को पत्र जारी किया है। जनपद में श्रीअन्न में शामिल अनाजों की खेती नाममात्र की ही होती है। कृषि विभाग जनपद में अब इसकी खेती को बढाने की कवायद में जुट गया है। इन फसलों की खेती के लिए लघु एवं सीमांत किसानों को इसके बीजों की मिनी किट निशुल्क वितरित की जाएंगी। श्री अन्न की खेती करने के लिए कृषक उत्पादक संगठनों का भी सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में श्रीअन्न (मोटे अनाज) की खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को जागरूक किया जाएगा। वैसे तो यह योजना पूरे जिले में लागू होगी लेकिन बेहट क्षेत्र में इसका खास फोकस रहेगा। साथ ही प्राकृतिक खेती करने वाले प्रगतिशील किसानों को भी इस योजना में शामिल किया जाएगा। -- डॉक्टर राकेश कुमार, उप निदेशक कृषि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed