फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Shravan month starts today, Jalabhishek will be done with caution

श्रावण मास आज से शुरू, सावधानी के साथ जलाभिषेक

Mon, 06 Jul 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Shravan month starts today, Jalabhishek will be done with caution
भूतेश्वर मन्दिर सावन के पहले सोमवार पर सजा शिवलिंग - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। श्रावण मास आज सोमवार से शुरू हो गया। इसके साथ ही शिवालयों में सावधानी के साथ ही भगवान शंकर का जलाभिषेक होगा और सामाजिक दूरी का पालन करना होगा।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख सिद्धपीठ श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग से छह फिट की दूरी पर पाइप लगाए गए हैं, जिसके माध्यम से ही श्रद्धालु जलाभिषेक कर पाएंगे। एक समय में पांच से अधिक लोग मंदिर में एक साथ नहीं जा पाएंगे। इसी तरह सिद्धपीठ श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर में भी सामाजिक दूरी का पालन करते हुए भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक होगा। श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, श्री बालाजी धाम बेहट रोड, तहसील श्री शिव मंदिर, श्री नारायणपुरी मंदिर, श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर, श्री हरि मंदिर, चौंताला स्थित श्री बालाजी मंदिर सहित अनेक मंदिरों में सरकार की गाइड लाइन का पालन करते हुए श्रद्धालु भोले बाबा के दर्शन कर सकेंगे। श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर के महामंत्री हेमंत मित्तल ने बताया कि एक समय में पांच लोग ही सोशल डिस्टेंस का पालन कर जलाभिषेक कर सकेंगे। श्री बालाजी धाम के संस्थापक अतुल जोशी महाराज ने बताया कि श्रद्धालुओं को जलाभिषेक के लिए पात्र (लौटा) घर से ही लाना होगा। इसके साथ ही सरकार की तमाम गाइड लाइन का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed