{"_id":"613ba40a8ebc3e60f10e0faa","slug":"shortage-of-teachers-will-be-overcome-in-kasturba-gandhi-schools-saharanpur-news-mrt555658210","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में दूर होगी शिक्षकों की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में दूर होगी शिक्षकों की कमी
विज्ञापन
सहारनपुर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में शिक्षकों की कमी इसी माह दूर होगी। शिक्षकों और कर्मचारियों की भर्ती के लिए प्रशासनिक और बेसिक शिक्षा विभाग के स्तर से कार्रवाई तेज कर दी गई है।
जनपद में कुल 11 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में पूर्णकालिक और अंशकालिक शिक्षकों तथा रसोइया आदि के कुल 33 पद रिक्त हैं। उक्त पदों को भरने के लिए काउंसिलिंग की प्रक्रिया दो दिन पहले पूर्ण कर ली गई है। चूंकि विद्यालय खुल चुके हैं और पठन-पाठन चल रहा है। बच्चों की पढ़ाई ज्यादा दिन प्रभावित न रहे। इसके लिए शिक्षकों की तैनाती इसी माह करने का निर्णय लिया गया है।
प्रमाण पत्रों की होगा सत्यापन
काउंसिलिंग में शामिल हुए अभ्यर्थियों के शैक्षिक प्रमाणपत्र लिए गए हैं। विभाग उनके शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच कराएगा। गौरतलब है कि दो वर्ष पहले अनामिका शुक्ला नाम पर एक युवती सहारनपुर के भी कस्तूरबा गांधी विद्यालय में नौकरी करती पकड़ी गई थी, जो वास्तव में भावना थी। ऐसे में विभाग भर्ती प्रक्रिया में पूरी गंभीरता बरत रहा है। यही वजह है कि कांउसिलिंग में भी मुख्य विकास अधिकारी, डायट प्राचार्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और अन्य अधिकारी शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
पदों की स्थिति
पद सीट
पूर्णकालिक शिक्षिका (गणित) 05
पूर्णकालिक शिक्षिका (विज्ञान) 03
पूर्णकालिक शिक्षिका (सामाजिक विषय) 04
पूर्णकालिक शिक्षिका (हिन्दी) 03
अंशकालिक शिक्षक/शिक्षिका (कंप्यूटर) 05
अंशकालिक शिक्षक/शिक्षिका (शारीरिक शिक्षा) 02
अंशकालिक शिक्षक/शिक्षिका (कला एवं क्राफ्ट) 05
उर्दू शिक्षक/शिक्षिका 04
पूर्णकालिक सहायक रसोइया 02
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। काउंसिलिंग हो चुकी है। प्रयास यही है कि विद्यालयों में जल्द से जल्द योग्य शिक्षक उपलब्ध कराए जा सकें, जिससे पठन-पाठन सुचारु हो।
अंबरीष कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।