फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Short expired medicines found in bio medical waste vehicle

बायो मेडिकल वेस्ट वाहन में मिली शार्ट एक्सपायर दवाइयां

Thu, 24 Jun 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Short expired medicines found in bio medical waste vehicle
नानौता में पकडी गई वेस्टेज से भरी गाडी - फोटो : SAHARANPUR
नानौता (सहारनपुर)। जिले में स्वास्थय विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जो दवाएं जुलाई माह में एक्सपायर होनी थीं, उन्हें भी एक्सपायर मानते हुए बायो मेडिकल वेस्ट के साथ उठवा दिया। नानौता में चेकिंग के दौरान मामला उजागर होने के बाद दवाइयों से भरी गाड़ी को पुलिस ने थाने लाकर खड़ी कर दिया है। इस बारे में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी सूचना दे दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अपराह्न साढ़े तीन बजे बायो मेडिकल वेस्ट उठाने वाली गाड़ी नानौता पहुंची। इसी दौरान पुलिस ने उसे रोक कर जांच की। गाड़ी में वेस्टेज के साथ एक्सपायरी दवाइयों का स्टॉक भी था। इनमें शार्ट एक्सपायरी की दवाइयां भी थीं। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर जिला चिकित्सालय लिखी गाड़ी के चालक श्याम सिंह व परिचालक सोनू पुत्र मदनपाल निवासी मेरठ ने बताया कि सहारनपुर जिले के सभी सरकारी अस्पतालों से बायो मेडिकल वेस्ट उठाने का ठेका कंपनी के पास है। रोजाना उक्त वेस्टेज को मेरठ पहुंचाया जाता है। जिले के दर्जनभर सीएचसी व पीएचसी से उक्त बायो मेडिकल वेस्ट उठाकर ले जाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि गाड़ी में रखी एक्सपायरी दवाइयों के साथ शार्ट एक्सपायरी (जुलाई महीने में एक्सपायर होने वाली) दवाइयां पुवांरका सीएचसी से लाई गई है। विभागीय सूत्रों के अनुसार सीएचसी या पीएचसी पर दवाइयों के एक्सपायर हो जाने पर उनको सबसे पहले सीएमओ आफिस पहुंचवाया जाता है। उसके बाद ही उक्त दवाइयों को रजिस्टर में मेंटेन कर आगे की कार्रवाई की जाती है। शार्ट एक्सपायरी दवाइयों को लेकर भी ऐसी ही प्रक्रिया अपनाई जाती है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। मामले की जांच करवाई जाएगी। दोषी पाए जाने वाले कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

वेस्टेज गाडी में मिली शार्ट एक्सपायरी दवाईयां

वेस्टेज गाडी में मिली शार्ट एक्सपायरी दवाईयां- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed