फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   shooting on alivated highway

जंगल के बीच एलिवेटेड हाईवे, शूटिंग के लिए होगा मनोहारी नजारा

Wed, 23 Sep 2020 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
shooting on alivated highway
जंगल के बीच एलिवेटेड हाईवे, शूटिंग के लिए होगा मनोहारी नजारा
विज्ञापन

सहारनपुर। जंगल के बीच एलिवेटेड हाईवे, शिवालिक वन क्षेत्र के साथ राजाजी राष्ट्रीय पार्क का नजारा और विचरण करते वन्य जीव। सहारनपुर के गणेशपुर से मोहंड और उत्तराखंड की सीमा में एलिवेटेड हाईवे बनने से यह मनोहारी दृश्य देखने को मिलेगा। इसके बनने से न केवल पर्यटन क्षेत्र विकसित होगा, बल्कि यूपी में फिल्म सिटी बनने पर शूटिंग साइट भी बन सकती है।
दरअसल, भारतमाला परियोजना के तहत दिल्ली से देहरादून तक इकनॉमिक कॉरिडोर के रूप में हाईवे बन रहा है। इसके तहत सहारनपुर जिले में गणेशपुर से मोहंड तक और उससे आगे उत्तराखंड की सीमा को मिलाकर करीब 19 किलोमीटर में एलिवेटेड हाईवे का निर्माण होना है। इस प्रोजेक्ट में उत्तर प्रदेश का करीब 47.7054 हेक्टेयर और उत्तराखंड का 9.6224 हेक्टेयर वन क्षेत्र शामिल है। निर्माण की जिम्मेदारी नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) को मिली है। मंडलायुक्त संजय कुमार ने पिछले दिनों ही गणेशपुर से मोहंड तक अवैध कब्जे हटाने का निर्देश भी दिया है। ताकि तेजी से निर्माण हो सके।
विज्ञापन

सहारनपुर से 45 मिनट में पहुंच सकेंगे देहरादून
अभी दिल्ली से देहरादून पहुंचने के लिए करीब 250 किलोमीटर की दूरी तय करनी होती है। दिल्ली से गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, रुड़की होकर जाना पड़ता है। वहीं, प्रस्तावित हाईवे के तहत दिल्ली से बागपत, शामली, सहारनपुर के रास्ते देहरादून जा सकेंगे, जो करीब 180 किलोमीटर है। महज ढाई घंटे में दिल्ली से देहरादून पहुंच सकेंगे। वहीं, सहारनपुर से देहरादून की दूरी महज 45 मिनट में तय हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

...तो टाइगर का विचरण भी दिखेगा
शिवालिक वन प्रभाग 33229 हेक्टेयर में है। इसके पूर्वी भाग में राजाजी राष्ट्रीय पार्क है। शिवालिक वन क्षेत्र 40 से 50 किलोमीटर क्षेत्र में है। राजाजी राष्ट्रीय पार्क के धौलखंड क्षेत्र में टाइगर का विचरण होता है, जो शिवालिक के मोहंड रेंज से महज 10 किलोमीटर की दूरी पर है। टाइगर का विचरण करीब 40 से 50 किलोमीटर के दायरे में माना जाता है। मंडलायुक्त ने प्रदेश का चौथा टाइगर रिजर्व शिवालिक क्षेत्र को घोषित कराने का प्रस्ताव भेजा है तो अक्तूबर के अंत अथवा नवंबर के प्रथम सप्ताह में वेस्टर्न राजाजी राष्ट्रीय पार्क में टाइगर भी छोड़ा जाना है। यह टाइगर जिम कार्बेट से लाया जाएगा।

वर्जन
एलिवेटेड रोड का निर्माण गणेशपुर के आगे नर्सरी के पास से होगा, नया एलाइनमेंट फाइनल हो गया है। सहारनपुर जिले में करीब साढ़े तीन किलोमीटर एलिवेटेड रोड है। उससे आगे उत्तराखंड सीमा में भी एलिवेटेड बनेगा। करीब दो हजार करोड़ रुपये इस पर खर्च होंगे। यह अद्भुत परियोजना है, जो पर्यावरण और वन्यजीव जंतुओं का ख्याल रखते हुए तैयार की गई है। वन्यजीवों को आवागमन में सुगमता मिलेगी तो, यहां से गुजरने वालों को भी खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा।
- संजय कुमार, मंडलायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed